मध्य प्रदेश बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतें

Published
Tue, 09/15/2026 - 22:46
/madhya-pradesh-balaghaat-mein-aadivaasi-bachchon-ki-deaths

मध्य प्रदेश के बालाघाट के बिरसा ब्लॉक में अब तक दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। यह क्षेत्र बैगा-गोंड आदिवासी बहुल क्षेत्र है। सरकार की फाइलें मृतक बच्चों की संख्या को कम करके दिखा रही हैं लेकिन विभिन्न दावों के अनुसार यहां मरने वाले बच्चों की संख्या कम से कम 30 हो चुकी है।

जून 2026 से सितंबर माह तक सैकड़ों बच्चे डिहाईड्रेशन, एनीमिया, खसरा, मलेरिया आदि बीमारियों की वजह से भरती कराए गए हैं जिनमें मरने वालों बच्चों की संख्या 30 तक पहुंच चुकी है।

सरकारी रिपोर्ट की ही मानें तो राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण और जिला आंकड़ों के अनुसार जिले में हर छठा बच्चा अति कुपोषण का शिकार है। यह आदिवासी इलाका बेहद दरिद्रता की मार झेल रहा है। यहां बच्चों और आदिवासी जनों को खाने के लिए जंगली फल-फूलों पर निर्भर होना पड़ रहा है और साफ पानी तक का इंतजाम नहीं है। हालांकि सरकारी फाइलों में जल जीवन मिशन के कागजात कहते हैं कि उन्होंने 100% नलजल की अच्छी गुणवत्ता का पानी उपलब्ध करवा दिया है। लेकिन हकीकत यह है कि यहां के हैंडपंप पीला पानी दे रहे हैं, कई हैंडपंप सूख चुके हैं और लोग नदी, नालों, तालाबों का पानी पीने को मजबूर हैं। मजबूरी में गंदा पानी पीने की वजह से ही बीमारियां यहां के लोगों को हो रही हैं। डायरिया, डिहाईड्रेशन की समस्याएं बड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला टेक होम राशन भी कई महीनों तक बंद रहता है।

खाने की कमी और साफ पानी की कमी के कारण ही यहां लोगों का शरीर इतना कमजोर हो गया है कि बड़े संक्रामक की बात तो दूर रही, मौसमी संक्रमण तक शरीर झेलने की स्थिति में नहीं है। इसी कारण बड़े पैमाने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं, बच्चों की मौतें हो रही हैं। सरकारी फाइल में भले ही इसे खसरा या मच्छरों के संक्रमण की बात करें लेकिन असल में यह सरकारी बदइंतजामी व गरीबों के प्रति सरकार की अपेक्षा का ही मुख्य कारण है।

अगर बालाघाट जिले की बात करें तो यह जिला कोई संसाधन विहीन जिला नहीं है। बल्कि यह जिला मैंगनीज, तांबा व लोहे जैसी खनिज संपदाओं से भरा हुआ है। रेत का खनन, जंगलों का कटान कर बड़े पैमाने पर यहाँ की सम्पदा का दोहन किया जा रहा है। मैंगनीज के खनन से जल स्तर गिरने व पानी की कमी की समस्या बढ़ी है। जिस कारण लोगों को दूर दराज के तालाबों के पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है।

क्षेत्र के खनिज संपदा का दोहन कर एक वर्ग तो खूब पैसा कमा रहा है। सरकार भी रॉयल्टी के रूप में हिस्सा बटा रही है। लेकिन दूसरी तरफ लंबे समय से जंगलों पर निर्भर आदिवासी समूह इस पर्यावरण के दोहन की मार झेल रहा है।

वह भयानक गरीबी की मार झेल रहा है, उसके पास खाने को रोटी नहीं, पीने को पानी नहीं, बदन पर कपड़ा नहीं; की स्थिति बनी हुई है।

टूटे-फूटे घरों में जैसे-तैसे वह जीवन बिता रहा है। उसकी इस बदहाली के ऊपर ही पूंजीपति और राजनेताओं का स्वर्ग बसा हुआ है।

असल में यही पूंजीवादी विकास है। संसाधन समृद्ध इलाकों की धन संपदा को पूंजीपति लूट कर ले जाते हैं और यहां के आमजन भूख, प्यास, गरीबी में जीने को मजबूर होते हैं। इस बात का मौजूदा उदाहरण अभी मध्य प्रदेश बालाघाट है।

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?