मणिपुर की साम्प्रदायिक आग की चपेट में आता समूचा उ.-पूर्व

मणिपुर पिछले तीन महीनों से साम्प्रदायिक-नृजातीय दंगों की आग में जल रहा है। वीभत्स से वीभत्स घटनाएं इन दिनों मणिपुर में घटती रही हैं। कुकी महिलाओं के साथ मैतई आतंकी भीड़ ने जो दुर्व्यवहार किया उसका वीडियो जब वायरल हुआ तब देश के प्रधानमंत्री मोदी की जुबान से कुछ बोल फूटे। परन्तु मोदी कब अपनी गलती मानते और कब कहते कि हां मणिपुर के लिए उनकी केन्द्र व मणिपुर की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 
    
पिछले सालों में मोदी-शाह ने कई-कई दफा यह डींग हांकी थी कि उ.पू. के राज्यों में शांति व विकास की गंगा बह रही है। मोदी-शाह अब भी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो मणिपुर में शांति कायम हो गई हो। वे न तो देश की संसद में और न ही सार्वजनिक सभाओं में मणिपुर के बारे में कोई चर्चा करते हैं। मोदी विपक्षी दलों की सारी कवायद के बाद भी संसद में मणिपुर के मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हकीकत में यह तनाव अब मिजोरम के बाद असम को अपनी लपेट में ले रहा है। इस तनाव को आदिवासी व जनजाति समूहों में बढ़ाने में ‘समान नागरिक संहिता’ का हिन्दू फासीवादी शिगूफा अपना काम अलग से कर रहा है। 
    
असल में मिजोरम में कुकी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की तीव्र प्रतिक्रिया हुयी। मिजोरम के कई संगठनों ने 25 जुलाई को एक रैली निकालने का फैसला किया। इस फैसले के साथ कुछेक मिजो संगठनों (परेमा- पीस एकार्ड एम एन एफ रिटर्नीज एसोसिएशन, मिजो जिरलाई पावल, मिजो स्टूडेंट्स यूनियन आदि) ने मैतई लोगों को चेतावनी दी कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। मिजोरम की राजधानी में रहने वाले मैतई समुदाय के बीच इससे घबराहट फैल गयी। वे या तो मणिपुर या फिर असम की बराक घाटी में चले गये। असम में रहने वाले मैतई समुदाय से जुड़े छात्र व युवा संगठनों ने ऐसी ही चेतावनी मिजो, कुकी व अन्य लोगों को दी। फलस्वरूप यह सिलसिला भय, आतंक व पलायन का कारण बनने लगा। 
    
मिजोरम के मिजो, मणिपुर के कुकी, जोमी, चिन व बांग्लादेश के कुकी-चिन (ये चटगांव हिल्स ट्रेक्टस में रहते रहे हैं) व म्यांमार के चिन एक जनजातीय समुदाय जो के हिस्से हैं। एक ही समुदाय के साथ ये अब मूलतः ईसाई धर्म के अनुयायी हैं। मिजोरम में जहां एक ओर मणिपुर से आये कुकी व जोमी ने शरण ली हुयी है वहीं दूसरी ओर वहां म्यांमार के चिन समुदाय के लोगों ने भी शरण ली हुयी है। म्यामांर में चिन वहां की सैनिक सरकार के निशाने पर हैं। चिन को मणिपुर में भी मणिपुर के शासन-प्रशासन द्वारा लम्बे समय से निशाना बनाया जा रहा था। मणिपुर के मुख्यमंत्री उकई में पहले से ही कुकी व चिन समुदाय के लोगों पर हथियार व अफीम की तस्करी के आरोप लगाते रहे थे। 
    
मिजोरम के मुख्यमंत्री (जो कि राजग के भी साथ हैं) जोरामथंगा ने मणिपुर के कुकी-चिन-जोमी समुदाय पर हो रहे हमलों के बाद से मिजो नेशनल फ्रंट (एम एन एफ) की पुरानी मांग ‘ग्रेटर मिजोरम’ को पुनः उठाना शुरू कर दिया है। ग्रेटर मिजोरम की मांग का अर्थ है कि मणिपुर व असम के जो जनजाति बहुल इलाके को मिजोरम में मिलाया जाये। 
    
मणिपुर में मैतई व पहाड़ी जनजातियों के बीच हुए भयानक संघर्ष व तनाव के कारण कुकी, चिन, जोमी व मैतईयों के बीच जहां एक ओर ध्रुवीकरण तेज हुआ है वहां इसने पूरे इलाके में पलायन व आंतरिक विस्थापन को बढ़ावा दिया है। मणिपुर में इम्फाल घाटी में रहने वाले कुकी-जोमी-नगा पहाड़ों की ओर तो पहाड़ों में रहने वाले मैतई इम्फाल घाटी या अन्य स्थानों को पलायन करने को मजबूर हुए हैं। इसी तरह मिजोरम में रहने वाले मैतई असम की बराक घाटी या इम्फाल की ओर पलायन को मजबूर हुए हैं। मैतई अपने को असमिया हिन्दू के नजदीक पाते हैं। इसी तरह असम में रहने वाले कुकी-मिजो-जोमी-नगा में भी असुरक्षा बोध पनपा है। 
    
मणिपुर के भीतर संघ-भाजपा की करतूतों का खामियाजा पूरा उ.-पूर्व भुगत रहा है। इनके हिन्दू फासीवादी मंसूबों के कारण असम (हिन्दू-मुस्लिम), मणिपुर व अन्य पूर्वोत्तर राज्य ईसाई-हिन्दू के साम्प्रदायिक तनाव की भेंट चढ़ रहे हैं। 

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।