भोजनमाताओं का अपनी मांगों के लिए जुलूस-प्रदर्शन

/mid-day-meal-workers-kaa-apani-maangon-kae-liye-jaloos-pradarshan

हल्द्वानी/  29 सितम्बर को प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखंड, नैनीताल ने भोजनमाताओं की मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में हल्द्वानी में सभा व जुलूस का आयोजन किया। 
    
सभा में अलग-अलग ब्लाक से आयी भोजनमाताओं ने कहा कि सरकार के द्वारा उज्ज्वला गैस योजना का खूब हल्ला मचाया गया है। चुनाव से पहले व बाद में उज्जवला गैस योजना के सफल होने के बड़े-बड़े पोस्टर शहरों में लगाए गये हैं। लेकिन अभी तक सरकार के सभी स्कूलों में गैस-चूल्हे की व्यवस्था तक नहीं है जिससे भोजनमाताओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। 
    
रामनगर की भोजनमाता ने कहा कि बच्चे कम होने की स्थिति में भोजनमाताओं को काम से निकाल दिया जाता है बिना इस बात की चिंता किए कि जिस गरीब, विधवा व परित्यक्तता को काम से निकाल रहे हैं उसका जीवन कैसे चलेगा। 
    
हल्द्वानी की भोजनमाताओं ने कहा कि हमसे, हमारे काम के लिए तय जी.ओ. से अतिरिक्त काम करवाया जाता है। हमसे स्कूलों में चार कर्मचारियों (सफाई कर्मचारी, माली, चौकीदार व चतुर्थ कर्मचारी) का काम लिया जाता हैं। वहीं दूसरी तरफ बच्चे कम होने पर हमें काम से निकाल दिया जाता है। न तो हमारे काम का सम्मान किया जाता है और न ही सरकार द्वारा कुशल मजदूर के लिए घोषित न्यूनतम वेतन दिया जाता है। 
    
नैनीताल की भोजनमाता ने कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी को हमने हल्द्वानी में अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिया था लेकिन विधान सभा सत्र के दौरान उन्होंने एक शब्द भी हम भोजनमाताओं के संबंध में नहीं बोला। 
    
सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कहती है। महिलाओं के उत्थान हेतु प्रदेश भर में ईजा-बैड़ी महोत्सव किए गए। लेकिन भोजनमाताओं की स्थिति को देखेंगे तो उनका स्कूलों में न सिर्फ शोषण हो रहा है बल्कि वे अथाह उत्पीड़न की भी शिकार हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भोजनमाताओं से कराये जा रहे काम को बेगार की संज्ञा दी है। 
    
सोमवार को भोजनमाता यूनियन अपनी उक्त समस्याओं के संबंध में एस.डी.एम. महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करेंगी। 
    
कार्यक्रम में रामनगर, हल्द्वानी, लालकुंआ, पंतनगर, काशीपुर से आयीं सैकड़ों भोजनमातायें शामिल रहीं।         -हल्द्वानी संवाददाता
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि