नागपुर हिंसा को फिल्म ‘छावा’ के मत्थे मढ़ने की कोशिश

17 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर में साम्प्रदायिक हिंसा भडकी। हिंसा में पुुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए। कई इलाकों में पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ हुई। इसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

दंगे के बाद गिरफ्तारियों का दौर जारी है। दंगे के ‘मास्टर मांइड’ की तलाश फहीम नाम के मुस्लिम शख्स पर जाकर ख़त्म हुई जो माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता है। इसी शख्स के सिर पर दंगों का सेहरा सज़ाकर असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पुलिस कर रही है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिन आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया था उनको तुरंत ही जमानत मिल चुकी है।

यह हिंसा तब भड़की जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मुगल शासक औरंगजेब का पुतला फूंक रहे थे और यह मांग कर रहे थे कि औरंगजेब की कब्र खोदी जाए। इसी बीच एक अफवाह फैली कि पुतले के साथ एक चादर भी जलाई गयी है जिस पर कुरान की कुछ आयतें लिखी हुई थीं। इसके बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी।

नागपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री फड़नवीश ने विधानसभा में कहा कि ‘छावा’ फिल्म के बाद लोगों की भावनाएं भड़क गयीं। और इस तरह दंगों के लिए फिल्म छावा को भावनाएं भड़काने का दोषी ठहरा दिया गया। लेकिन भावनाएं केवल फिल्म ने नहीं भड़कायीं। फिल्म ने तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों को एक चिंगारी दे दी थी जिससे वे समाज को आग में झोंक सकें। मुख्यमंत्री का धूर्तता से भरा यह बयान दंगों के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार लोगों, संगठनों को साफ बचा देता है। निश्चित ही इसके तार स्वयं मुख्यमंत्री, भाजपा-आरएसएस व अन्य दक्षिणपंथी संगठनों तक जाते हैं।

14 फरवरी को छावा फिल्म रिलीज हुई। यह फिल्म वैसे तो औरंगजेब और संभाजी के बीच हुए ऐतिहासिक संघर्ष को दिखाती है लेकिन वास्तव में यह फिल्म इतिहास के साथ छेड़छाड़ करती है। इस फिल्म का मुख्य संदेश ‘हिन्दू अच्छे और मुसलमान बुरे’, ‘मुसलमानों ने हिन्दूओं का क्रूर दमन किया’ आदि है जो हिंदू फ़ासीवादियों के मन मुताबिक है। इन्हीं विचारों को ही तो वे वर्षों से अपना राजनीति अस्त्र बनाये हुए हैं।

17 फरवरी से ही फड़नवीश, शिंदे, राणे जैसे नेताओं से लेकर स्वयं प्रधानमंत्री फिल्म की तारीफ करने लगे, फिल्म की कथा को ही सच्चा इतिहास बताने लगे।

फड़नवीश ने शिवाजी के जन्मदिन के कार्यक्रम में विकी कौशल (छावा फिल्म का नायक) के साथ मंच साझा किया। एनसीपी नेता (भाजपा के साथ गये हिस्से) ने विधायकों को सामूहिक फिल्म दिखाई तो एक अन्य नेता ने कई मल्टीप्लेक्स में महिलाओं के लिए एक सप्ताह के लिए मुफ्त फिल्म देखने की व्यवस्था की।

नीतीश राणे, टी राजा सिंह ने तो भड़काऊ बयानों की झडी लगा दी। राणे औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर साम्प्रदायिक बयानबाजी करने लगे। फिर तो जैसे होड ही लग गयी। कई दक्षिणपंथी नेता जोर-शोर से कब्र को हटाने, बाबरी मस्जिद की तरह तोड़ देने जैसी बातें करने लगे। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी ऐसे बयानों का खुलकर समर्थन करने लगे।

सरकार, नेताओं का खुल कर समर्थन पाकर प्रदेश के दक्षिणपंथी संगठन इस मुद्दे पर एक होने लगे। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू एकता आंदोलन, पतित पावन संगठन, छत्रपति संभाजी महाराज प्रतिष्ठान और अन्य कई दक्षिणपंथी संगठन ओरंगजेब की कब्र हटाने पर जोर देने लेेगे। ये 300 साल पुरानी कब्र को बहाना बनाकर आज के मुसलमानों से बदला लेने, उन्हें सबक सिखाना चाह रहे थे।

17 मार्च दंगे के दिन से बहुत पहले से ही दंगे का माहौल बनाया जा रहा था। दक्षिणपंथी अपने मंसूबों में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। क्षेत्र में वे डर, आतंक का माहौल बनाने में कामयाब हो रहे थे। समाज में हिन्दू-मुसलमान के बीच ध्रुवीकरण तेजी से किया जा रहा था।

यहीं पर कारपोरेट मीडिया की भूूमिका की बात करें तो उसने ध्रुवीकरण करने, औरंगजेब के बहाने मुसलमानों को निशाना बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

इस सारे माहौल में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन का आहवान किया। 17 मार्च को औरंगजेब का पुतला जलाया गया। अफवाह तेजी से फैली कि धार्मिक प्रतीक भी जलाया गया। जिसके बाद 17 की रात और 18 की सुबह कई इलाकों में दंगे हुये।

नागपुर दंगों के लिए यूं ही भावनाएं भड़क जाने या एक मात्र छावा फिल्म को दोष दे देना दंगों के असली कारण पर परदा डालने जैसा है। दंगों के असली दोषियों के चेहरे से परदा हटेगा तभी दंगाजीवी लोगों से संघर्ष किया जा सकता है।

आलेख

/satta-parivartan-vyavastha-parivartan-v-chunav-sanvidhan

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) की प्रक्रिया ने भारतीय चुनावों की निष्पक्षता-पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। इसके ख

/punjipati-varg-and-bhukhamari-ki-politics

अब संघी सरकार एक कदम और आगे चली गई है। उसने इस सारे झमेले से बचने के लिए भुखमरी की रेखा तय करने से ही पल्ला झाड़ लिया। भुखमरी की रेखा नहीं होगी तो यह सवाल भी नहीं होगा कि कितने लोग उससे ऊपर हैं और कितने नीचे। बाकी विश्व बैंक जैसी संस्थाएं हैं हीं जिनका छुट्टे पूंजीवाद को जायज ठहराने में निहित स्वार्थ है।

/tripartie-vartaa-shah-aur-maat-ka-khel

अभी तक, अमरीकी और यूरोपीय साम्राज्यवादी रूस के विरुद्ध यूक्रेन की मदद करते रहे हैं। लेकिन अब अमरीकी साम्राज्यवादी इस मदद में कमी कर रहे हैं। यूरोपीय साम्राज्यवादियों की मौजूदा स्थिति खराब है। खुद अमरीकी साम्राज्यवादी गिरावट की ओर हैं। ऐसी स्थिति में अपने वैश्विक प्रभाव को बचाये रखने के लिए ट्रम्प रूसी साम्राज्यवादियों के सामने रियायतें देने की पहल ले रहे हैं।

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है।