पंतनगर ठेका मजदूरों की नियमितीकरण की मांग

/pantnagar-thekaa-majadooron-ke-niyamitikaran-ki-maang

पंतनगर/ 24 अक्टूबर 2024 को ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड  सरकार को ज्ञापन भेजकर पंतनगर में कार्यरत ठेका मजदूरों को श्रम नियमों द्वारा देय मूलभूत सुविधाएं और नियमितीकरण किए जाने की मांग की गई। जिसकी प्रतिलिपि कुलपति विश्वविद्यालय पंतनगर को भी भेजी गई है।
    
पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड शासन द्वारा विश्वविद्यालय के बजट में कटौती की जा रही है जिसकी वजह से ठेका मजदूरों को पूरे माह काम नहीं दिया जा रहा है। छुट्टी में आवश्यक काम तो करा लिया जाता है। पर माह में 20-22 कार्य दिवसों का ही वेतन भुगतान किया जाता है। आसमान छूती महंगाई में अति अल्प न्यूनतम वेतन में कार्यरत मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
    
उत्तराखंड शासन की विनियमितीकरण नियमावली 2011 के अनुसार पंतनगर में लगातार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगी मजदूरों का नियमितीकरण किया जा चुका है। इन्हें वर्ष में 20 दिनों का सवैतानिक अवकाश भी दिया जाता है। इसी को लेकर उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री आए दिन अखबारों में सुर्खियां बटोरते रहते हैं कि लगातार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके  मजदूरों को विनियमितीकरण किया जाएगा। पर पंतनगर वि.वि. के ठेका मजदूर मुख्यमंत्री की निगाह में नहीं हैं। यहां मजदूर 20-20 वर्षों से ठेके पर कार्यरत हैं पर सरकार-वि.वि. प्रशासन उन्हें नियमित करना तो दूर पूरे माह का वेतन तक देने को तैयार नहीं है। इन ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी-बोनस तक नहीं मिल रहा है। और जब तब काम से बाहर कर बैठा दिया जाता है। इससे पैदा होने वाली आर्थिक तंगी के चलते 2 मजदूर आत्महत्या तक कर चुके हैं।
    
ज्ञापन में ठेका मजदूरों को नियमित करने, समय से पूरे माह के वेतन भुगतान, ईएसआई सुविधा देने, गार्डों को 11 दिन का सवैतनिक अवकाश देने आदि की मांगें की गयीं।  -पंतनगर संवाददाता 

 

इसे भी पढ़ें :-

1. पंतनगर विश्वविद्यालय एवं ठेका मजदूरों का संघर्ष

2. पंतनगर विश्वविद्यालय में ठेका मजदूरों का शोषण

3. पंतनगर विश्व विद्यालय में ठेका मजदूरों का शोषण जारी है

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।