पुलिस कस्टडी में सैकुल खान की मौत

राजस्थान, जिला अलवर के गांव टिकरी गोविंदगढ़ का निवासी सैकुल खान अलवर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसकी अभी लगभग 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। सैकुल को साइबर थाना एनआईटी सेक्टर-19, फरीदाबाद की टीम ने 19 जुलाई 2023 देर रात को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के चिडवाई गांव से साइबर क्राइम के आरोप में तब गिरफ्तार किया जब वह अलवर से अपने गांव जा रहा था। 23 जुलाई 2023 लगभग सुबह 10ः00 बजे पुलिस कस्टडी में सैकुल खान की मौत हो जाती है।
    
पुलिस ने इस पूरी घटना में एक कहानी बनाई जिस पर यकीन करना दिमाग पर पट्टी बांधने जैसा है। पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से सैकुल खान की मौत हो गई। सैकुल खान की तबीयत खराब होने पर पुलिस उसे कई बार अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर प्राथमिक इलाज कर उसको छुट्टी दे दिया करता था और बाद में दिल का दौरा पड़ने से सैकुल खान की मौत हो गई। सैकुल खान के मृत शरीर को देखने वाले कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसके शरीर में इतने गहरे चोट के निशान हैं जिससे साफ समझ में आता है कि पुलिस कस्टडी में काफी टार्चर का शिकार होने से उसकी मौत हुई है।
    
परिवार का कहना है कि उन्हें 21 जुलाई को यह पता चलता है कि सैकुल खान किसी आरोप में हरियाणा, फरीदाबाद जिले की साइबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाद में हमारे पास पुलिस से फोन भी आता है कि किसी गोविंद नाम के व्यक्ति के एवज में गलती से सैकुल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है पर अब आप घर वाले कुछ पैसे से सेवा करें तो हम सैकुल खान का नाम आरोप से हटा देंगे और बरी कर देंगे। शायद परिवारजनों ने पुलिस में किसी को पैसा अदा भी किया, निश्चित तौर पर यह सोच कर कि आज जो मुस्लिम समुदाय के नौजवानों के साथ हो रहा है और एक नैरेटिव सेट किया जा रहा है कि यह अपराधी ही होते हैं। वैसे भी यह जगजाहिर है कि कई मुस्लिम नौजवानों की बगैर किसी वजह के पुलिस कस्टडी में या पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई। हिंदू फासीवादियों द्वारा तैयार की जा रही उन्मादी भीड़ ने मुस्लिम समुदाय के कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है और कई संघी लम्पटों की केसों में नामजद होने पर भी सजा तो क्या गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। नासिर और जुनैद को जिंदा जला देने वाला व्यक्ति मोनू मानेसर नामजद होने पर भी खुलेआम घूम रहा है।
    
24 जुलाई सोमवार को सुबह मेवात, नूंह, फरीदाबाद के कई न्याय पसंद लोग बड़ी संख्या में फरीदाबाद के बीके अस्पताल जहां सैकुल खान की बाडी का पोस्टमार्टम होना था, पहुंचे। परिवारजनों के साथ सभी लोगों की एक ही मांग थी कि पहले उन पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसके बाद कहीं जाकर पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए, पहले एफ आई आर दर्ज हो फिर पोस्टमार्टम हो।
    
काफी जन दबाव के चलते फरीदाबाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने हत्या का मामला दर्ज किया। जिसमें इंस्पेक्टर बसंत कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और मृतक सैकुल खान की डेड बाडी का मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया गया। सुनने में आता है कि सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार पहले भी लगभग 5 मामले में आरोपी है कि इसने इसी तरह मुस्लिम नौजवानों की हत्या की है। अब आगे देखते हैं कि मृतक सैकुल खान को और उसके परिवारजनों को कितना न्याय मिलता है। वैसे सत्ता में बढ़ते जा रहे हिंदू फासीवादी असर को देखने से तो साफ नजर आ रहा है कि क्या न्याय मिलने वाला है क्योंकि पुलिस भी तो वर्दीधारी संघियों की भूमिका निभा रही है।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।