सांप कहो, या श्रीमान सांप कहो, वह तुम्हें काट डालेगा

कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि वह अगर सांप को श्रीमान सांप कहेंगे तो वह काटेगा नहीं। भला सांप कब से ऐसा करने लगे कि कोई अगर उसके प्रति सम्मान दिखाये या भद्रता-नम्रता का प्रदर्शन करे तो वह उसे अभय दान दे दे।

कुछ धार्मिक अंधविश्वासी तो सांप को इसलिए ही दूध पिलाने लगते हैं ताकि वह सांप तो क्या सांप परिवार का कोई सदस्य उन्हें कभी भी न काटे। ‘सांप को दूध पिलाना’ मुहावरा अपनी सीख अपने आप कह देता है पर कई लोग सांप को दूध पिलाते ही रहते हैं। उन्हें इस वैज्ञानिक ज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है कि सांप दूध नहीं पीते वे तो सीधे अपने जहरीले दांतों से मौत बांटते हैं। 
    
सांप तो फिर भी प्राणी जगत का हिस्सा है जो अपने ‘‘धर्म’’ के अनुसार चलता है। इस सांप से तो मनुष्य निपटने की क्षमता विकसित कर चुका है। काटे गये मनुष्य को इलाज तुरन्त मिल जाये तो उसकी जान भी बच सकती है। परन्तु उन मनुष्य रूप धारी सांपों का क्या करेंगे जिनकी पैदावार भारत में काफी बढ़ गयी है। गजब तो ये है कि इन सांपों का एक मुंह नहीं बल्कि कई-कई मुंह हैं। ये मनुष्य रूप धारी सांप एक ऐसा राष्ट्र बनाना चाहते हैं जहां सांपों का राज चलता हो। कुछ भोले या सांपों के ‘‘धर्म’’ से अनजान मनुष्य सोचते हैं कि वे इन्हें ‘‘श्रीमान सांप!’’ कहेंगे तो उन्हें ये काटेंगे नहीं!

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि