सच में ! बस अब बहुत हुआ !

‘‘बस, अब बहुत हुआ’’ राष्ट्रपति मुर्मू का बयान हर अखबार के फ्रंट पेज पर छपा। जो खूब चर्चा का विषय बना। 

‘‘बस, अब बहुत हुआ’’ राष्ट्रपति मुर्मू का बयान हर अखबार के फ्रंट पेज पर छपा। जो खूब चर्चा का विषय बना। 
    
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कालेज में डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ‘वह घटना से निराश और भयभीत हैं।’....... ‘अब बहुत हो गया, अब समय आ गया है कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों की ‘विकृति’ के प्रति जाग जाए और उस मानसिकता का मुकाबला करे जो महिलाओं को ‘कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान’ के रूप में देखती है।’...... ‘इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं; अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करे।’.... ‘सभ्य समाज इस तरह के अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता’ आदि आदि। 
    
राष्ट्रपति महोदया के बोल इसीलिए फूटे क्योंकि मामला बंगाल का था। यही नहीं प्रधानमंत्री जो हर समय महिला हित की बात करते हैं, उनका बयान भी बंगाल के ऊपर ही था। वह भूल जाते हैं गुजरात दंगा, मणिपुर, कठुआ, उन्नाव।
    
सरकारी आंकड़े बता रहे है कि 2014 से अब तक महिलाओं के साथ अपराध बहुत बढ़े हैं। इसमें से अगर देखें तो अल्पसंख्यकों, दलितों व आदिवासी महिलाओं पर हिंसा व बलात्कार की घटनायें ज्यादा हुई हैं। ऐसा नहीं कि इससे पहले यौन हिंसा की घटनाएं नहीं होती थीं लेकिन अब तो चरम पर हैं। और राष्ट्रपति महोदया जो कह रही हैं वह बिल्कुल सही है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या वे वाकई में महिलाओं के साथ हिंसा पर चिंता कर रही हैं। अगर ऐसा होता तो वे बिलकिस बानो के साथ हुए बलात्कार पर भी बोलतीं जिसके साथ हुए जघन्य अपराध व कुकृत्य को दुनिया जानती है, जिसके परिवार को मार दिया गया था। पिछले साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री महिला सम्मान पर भाषण झाड़ रहे थे उसी वक्त गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो के बलात्कारी व हत्यारों को बरी कर दिया। हालांकि इसके बाद जनाक्रोश फूटने पर मोदी सरकार दबाव में आई और कोर्ट ने उनको जेल भेजा।
    
मणिपुर जलता रहा है। महिलाओं के साथ हिंसा व वस्त्र उतार कर घुमाया गया, न जाने कितनी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ और ऐसा खुद मुख्यमंत्री ने भी स्वीकारा। तब न मोदी न महामहिम ने मुंह तक नहीं खोला। उस समय पूरा देश स्तब्ध था। 
    
महिला पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया। उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान आंदोलन करती रहीं और दिल्ली पुलिस उन महिला पहलवानों को सड़क पर घसीटती रही। न्याय की गुहार लगाती रहीं। आप उस समय कहां थीं महामहिम। गुंडा प्रवृत्ति का अपराधी बृजभूषण यौन उत्पीड़नकारी भाजपा सरकार में बना रहा है। 
    
महोदया राम रहीम तो बार-बार पैरोल पर बाहर आ रहा है जा रहा है जो एक बलात्कारी साबित हो चुका है। आप क्यों नहीं बोलती हैं। 
    
कर्नाटक में भाजपा के करीबी प्रज्ज्वल रवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है और सीडी बनाई है। आप ने मुंह तो खोला नहीं महोदया। 
    
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या करने वाला भाजपाई नेता का बेटा है कहिये ना इन पर। आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को छीना जा रहा है। अगर वे विरोध करते हैं तो अर्ध सैनिक बल आदिवासी महिलाओं के साथ क्या करते हैं किसी से छुपा नहीं है। 
    
आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं वो देश की आजादी से लेकर अब तक नफरत, धर्म, जाति व लिंग की राजनीति करते हुए महिलाओं को चाहरदीवारी में कैद करने से लेकर, ओढ़ने-पहनने व शादी किससे करेगी सब पर कानून बनाने की बात कर रहे हैं। आज संसद में सबसे ज्यादा भाजपा के सांसद हैं जिन पर महिला हिंसा के आरोपों का अंबार लगा है। 
    
जिस समाज व सभ्यता में आप महोदया सत्ता सुख भोग रही हैं वह पतित अश्लील, उपभोक्तावादी पूंजीवादी संस्कृति वाला समाज है जिसके मूल में निजी सम्पत्ति है। जिसमें महिलाओं को एक माल या यौन वस्तु की तरह देखा जाता है। फिल्म, गाने, सीरियल व पोर्न साइटों से पूंजीपति खूब मूनाफा कमा रहे हैं। इन्हीं की वजह से इस तरह की मानसिकता वाले लोग पैदा हो रहे हैं। घर, गांव, समाज, स्कूल, कालेज, फैक्टरी हो या उच्च संस्थान हर जगह पर महिलाओं के साथ हिंसा, अपराध, बलात्कार हो रहे हैं। इस तरह की मानसिकता पैदा करने वाली पूंजावादी व्यवस्था के खिलाफ आप बोलेंगी! नहीं.....! 
    
महोदया आप पूंजीवादी व्यवस्था की सेवक हैं। इंदिरा गांधी, ममता बनर्जी, शीला दीक्षित, मायावती जैसी शासक वर्ग की महिला। 
    
आज इन अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून नहीं, बल्कि अपराधी पैदा करने वाली पतित अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति वाली पूंजीवादी व्यवस्था का समूल नाश करना होगा। और ये काम मजदूर मेहनतकशों द्वारा किया जायेगा। रूस में क्रांति के बाद समाजवादी व्यवस्था कायम हुई थी।  जहां पर महिलाओं के साथ अपराध, वेश्यावृत्ति तथा भयंकर नशाखोरी आदि समस्याओं को हल कर दिया गया था। 
    
मजदूर, मेहनतकश महिलायें अब इस व्यवस्था में उत्पीड़न-हिंसा झेलकर थक चुकी हैं। इसलिए वे कहेंगी- सच में! बस अब बहुत हुआ। 

 

आलेख

/satta-parivartan-vyavastha-parivartan-v-chunav-sanvidhan

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) की प्रक्रिया ने भारतीय चुनावों की निष्पक्षता-पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। इसके ख

/punjipati-varg-and-bhukhamari-ki-politics

अब संघी सरकार एक कदम और आगे चली गई है। उसने इस सारे झमेले से बचने के लिए भुखमरी की रेखा तय करने से ही पल्ला झाड़ लिया। भुखमरी की रेखा नहीं होगी तो यह सवाल भी नहीं होगा कि कितने लोग उससे ऊपर हैं और कितने नीचे। बाकी विश्व बैंक जैसी संस्थाएं हैं हीं जिनका छुट्टे पूंजीवाद को जायज ठहराने में निहित स्वार्थ है।

/tripartie-vartaa-shah-aur-maat-ka-khel

अभी तक, अमरीकी और यूरोपीय साम्राज्यवादी रूस के विरुद्ध यूक्रेन की मदद करते रहे हैं। लेकिन अब अमरीकी साम्राज्यवादी इस मदद में कमी कर रहे हैं। यूरोपीय साम्राज्यवादियों की मौजूदा स्थिति खराब है। खुद अमरीकी साम्राज्यवादी गिरावट की ओर हैं। ऐसी स्थिति में अपने वैश्विक प्रभाव को बचाये रखने के लिए ट्रम्प रूसी साम्राज्यवादियों के सामने रियायतें देने की पहल ले रहे हैं।

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है।