वेतन भुगतान को संघर्षरत उपनल कर्मचारी

/salary-bhugatan-ko-sanghrshrat-upanal-emplyoee

हल्द्वानी/ उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में पूरे पदों पर भर्तियां करने की जगह उसके विकल्प में आउअसोर्सिंग भर्तियां की जा रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपनल के तहत भर्तियां की गयीं। क्योंकि सरकार ने अपने ‘‘बजट’’ का रोना रोया। 
    
भारत सरकार ने 1991 से नयी नीतियां लागू कीं- निजीकरण-उदारीकरण-वैश्वीकरण। इन नीतियों के तहत पूरे देश में सरकारी संस्थानों में ठेके पर भर्तियां की गयीं। इस तरह जो पद सरकारों द्वारा पक्की नौकरी हेतु बने थे उन पर आउटसोर्सिंग के तहत भर्तियां की जाने लगीं। आउटसोर्सिंग के तहत तनख्वाह के 15-20 प्रतिशत रुपये ठेकेदार द्वारा ले लिये जाते हैं और अन्य बची तनख्वाह कर्मचारी को मिलती है।
    
सुशीला तिवारी अस्पताल में करीब 750 पदों पर उपनल के द्वारा भर्तियां की गयीं। उपनल कर्मचारी को कम वेतन 12,000 रुपये से लेकर 15,000 रु. तक विभिन्न श्रेणियों में मिलते हैं।
    
‘‘कोरोना’’ बीमारी आने पर उपनल के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने जान हथेली पर रख कर काम किया। बीच में कई बार उपनल कर्मचारियों को कई महीनों तक तनख्वाह नहीं मिली। पिछले महीने 4 जुलाई से उपनल के 750 कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल की। उपनल कर्मचारियों से बात की गयी तो उपनल कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें 5 माह से तनख्वाह नहीं मिली है। कर्मचारी बिना वेतन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से विनती की कि उन्हें उनका वेतन तुरंत दिया जाये तो शासन-प्रशासन ने कहा कि उनके पद सृजित नहीं हैं इसलिए उनका वेतन नहीं बन पा रहा है। उपनल कर्मचारी कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, उन्हें वेतन मिलता रहा तो किस मद से यह वेतन किस प्रक्रिया से आता रहा है। सरकार यह बताने को तैयार नहीं है। 
    
पिछले एक हफ्ते से उपनल कर्मचारियों ने 3 घण्टे कार्य न करने की योजना बनायी है। क्योंकि उनके पास खर्च चलाने के लिए रुपये नहीं हैं तो वह जीवन कैसे बितायें। 11 अगस्त 2025 को सुबह उपनल के लोगों ने कार्य बहिष्कार किया तो पर्ची बनाने वाले लोग 2-3 घण्टे लाइन से खड़े रहे। 
    
उपनल के कर्मचारियों से बात की गयी तो एक महिला कर्मचारी रोने लगी। बोली कि 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का त्यौहार था। हमारे बच्चों की कई मांगें थीं। हम उसे पूरी न कर पाये। सरकार तमाम बातें मीडिया-अखबारों में प्रचारित करती है कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है लेकिन हिन्दू धर्म की बात करने वालों के शासन में राखी बंधन को हम नहीं मना पाये। 
    
स्वास्थ्य विभाग में ये उपनल मजदूर (कर्मचारी) पूरे दिन कार्य करते हैं लेकिन सरकार उन्हें वेतन देने में सक्षम नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारी जब महीनों से बगैर वेतन काम करने को मजबूर हों तो स्वास्थ्य विभाग कैसे कार्य करेगा व गरीब मेहनतकश लोगों को कैसे स्वास्थ्य सुविधा मिल पायेगी?         -हल्द्वानी संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि