युद्ध के काल में परमाणु हथियार विरोधी संगठन को नोबेल देने की राजनीति

/yudha-ke-kaal-mein-paramaanu-hathiyaar-virodhi-sangthan-ko-nobel-dena

इस वर्ष का शांति का नोबेल जापान परमाणु निरस्त्रीकरण की वकालत करने वाले संगठन निहोन हिंडाक्यो को दिया गया है। यह संगठन जापान के हिरोशिमा-नागासाकी के परमाणु बम विस्फोट में जिन्दा बचे लोगों द्वारा बनाया गया था। इस संगठन का घोषित लक्ष्य परमाणु युद्ध रोकना, परमाणु हथियार खत्म करना, परमाणु हथियार के शिकार लोगों की चिकित्सा देखभाल करना, बताया गया है। 
    
हिंडाक्यो की स्थापना 1956 में ब्रावो हाइड्रोजन-बम (जो हिरोशिमा बम से 1000 गुना शक्तिशाली था) के निर्माण के बाद हुई थी। 70 वर्ष पूर्व इसका परीक्षण अमेरिका ने बिकनी एटोल द्वीप पर किया था। इसके शिकार जापानी मछुआरे व मार्शल द्वीपवासी बड़े पैमाने पर हुए थे। 
    
दुनिया भर में इस संगठन को नोबेल देने की तारीफें हो रही हैं और कहा जा रहा है कि इससे युद्धों को आगे बढ़ने से रोकने व परमाणु हथियारों की होड़ रोकने में मदद मिलेगी। इससे शांति स्थापना में मदद मिलेगी। 
    
दरअसल इस वर्ष इस संस्था को नोबेल देने के पीछे पश्चिमी साम्राज्यवादियों के ही हित छिपे हुए हैं। पहला तो मौजूदा रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी  साम्राज्यवादियों की हरकतों के जवाब में रूसी साम्राज्यवादी बार-बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में इस कदम के जरिये पश्चिमी साम्राज्यवादी खुद को शांति समर्थक व रूस को युद्धोन्मादी दिखलाना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही प्रचार वो ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ भी करना चाहते हैं। 
    
दूसरा मौजूदा वक्त में जब साम्राज्यवादी अंतरविरोध तीखे होते जा रहे हैं। तब इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि तमाम विकासशील देश इन अंतरविरोधों का लाभ उठा खुद को परमाणु शक्ति सम्पन्न बना लें। अमेरिकी साम्राज्यवादी इस संभावना को कमजोर करना व ऐसे देशों पर दबाव बनाये रखना चाहते हैं। मौजूदा पुरुस्कार इस काम में उनकी मदद करेगा। 
    
तीसरा एक ऐसे वक्त में जब दुनिया में युद्धों की संभावनायें बढ़ रही हैं तब एक परमाणु युद्ध विरोधी संस्था को नोबेल दे साम्राज्यवादी जनमानस में ये भ्रम पैदा करना चाहते हैं कि ऐसी संस्थाओं के दम पर युद्ध रोके जो सकते हैं। कि मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया में ही शांति स्थापित की जा सकती है। 
    
साम्राज्यवादी इस सबके जरिये यह सच्चाई दुनिया से छिपा लेना चाहते हैं कि साम्राज्यवाद का अर्थ ही है युद्ध। कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद शांति की लाख बातों के बावजूद युद्ध कभी नहीं रुके। कि युद्धों को रोकने के लिए साम्राज्यवादी-पूंजीवादी व्यवस्था का अंत जरूरी है। कि आज परमाणु हथियारों के सबसे बड़े जखीरे के मालिक अमेरिकी साम्राज्यवादी ही हैं और उनके इन हथियारों को खत्म किये बिना परमाणु निरस्त्रीकरण संभव नहीं है। कि स्थायी शांति के लिए जरूरी है कि जनता साम्राज्यवाद के खिलाफ युद्ध छेड़ दे। 
    
मौजूदा पुरस्कार के जरिये पश्चिमी साम्राज्यवादी अपने कुकर्मों से पैदा हुए युद्धों के माहौल में शांति के स्वरों को भी अपनी मुट्ठी में कैद कर लेना चाहते हैं। यही इस पुरस्कार की राजनीति है। 

 

इसे भी पढ़ें :

1. नाभिकीय हथियारों के बढ़ते जखीरे के बीच शांति पाठ

2. साम्राज्यवादियों की चहेती संस्था को नोबेल शांति पुरस्कार

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।