बेलसोनिका मजदूरों का संघर्ष जारी

गुड़गांव/ बेलसोनिका यूनियन के पंजीकरण को रद्द करने और यूनियन के तीन पदाधिकारी जिनको मार्च महीने में निलंबित किया था, उन्हें बर्खास्त करने के खिलाफ बेलसोनिका के मजदूर एक बार फिर संघर्ष की राह में खड़े हो चुके हैं। 9 अक्टूबर से यूनियन के चार प्रतिनिधि काम के दौरान भूख हड़ताल पर हैं और 12 अक्टूबर से डीसी कार्यालय के बाहर यूनियन पदाधिकारी समेत अन्य बर्खास्त मजदूरों ने पक्का मोर्चा/प्रतिरोध धरना चालू कर दिया है। 
    
8 अक्टूबर 2023 को डीसी कार्यालय पर एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया जिसमें बेलसोनिका यूनियन के मजदूरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए बेलसोनिका यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि आज किस तरीके से प्रशासन और प्रबंधन की मिलीभगत से यूनियन का पंजीकरण रद्द कराया गया है। यूनियन पदाधिकारी ने बताया कि प्रबंधन की असली मंशा मजदूरों की छंटनी करने की है जिसकी शुरूआत उसने फर्जी डाक्यूमेंट के नाम पर की है। प्रबंधन हमें असली-नकली, स्थाई-ठेके-नीम-ट्रेनिंग आदि में बांट कर संघर्ष को कमजोर करना चाहता है। हमारी यूनियन ‘‘एक मजदूर पर हमला सब पर हमला’’ की नीति के तहत प्रबंधन के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगी।
    
यूनियन पदाधिकारी ने इस बात को बहुत ही मजबूती के साथ पेश किया कि प्रबंधन यूनियन पंजीकरण को तो रद्द कर सकता है परंतु वह मजदूरों के हौसलों को नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा ‘‘यूनियन पंजीकरण नंबर नहीं बल्कि यहां उपस्थित मजदूरों की एकता है। इसी एकता के दम पर हमने अपने अधिकारों को हासिल किया। हमारी यह एकता बनी रहेगी तो हम अपने सभी बर्खास्त साथियों को वापस कंपनी के अंदर लेंगे और यूनियन का पंजीकरण भी हासिल करेंगे। असली चीज हमारी एकता है।’’
    
प्रतिरोध सभा को प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र, श्रमिक संग्राम कमेटी, मारुति एक्शन कमेटी,  पंतनगर (उत्तराखण्ड) से आए ठेका मजदूर कल्याण समिति, हरिद्वार से आए भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, राजा बिस्कुट, एवरेडी कम्पनी और देवभूमि यूनियन के पदाधिकारी, जन संघर्ष मंच हरियाणा, फरीदाबाद से औद्योगिक ठेका मजदूर यूनियन के पदाधिकारी के अलावा अन्य यूनियनों से आए पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में बेलसोनिका यूनियन के संघर्ष की हौंसला अफजाई की और संघर्ष में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
    
प्रतिरोध सभा का समापन करते हुए यूनियन के प्रधान ने मजदूरों की एकता पर जोर दिया और कहा कि हम किसी प्रकार का कोई समझौता या समर्पण नहीं करेंगे और एकता के दम पर संघर्ष को तेज करेंगे। अंत में घोषणा की गई कि कंपनी के अंदर यूनियन पदाधिकारी काम के समय में भूख हड़ताल पर रहेंगे और बाहर बर्खास्त साथी डीसी कार्यालय पर पक्का मोर्चा लगाएंगे और क्षेत्र के अन्य मजदूरों को साथ जोड़ते हुए संघर्ष को तेज करेंगे। प्रतिरोध सभा के दौरान मजदूरों की एकता और संघर्ष के साथ प्रबंधन और पंजीकरण कार्यालय व शासन-प्रशासन के गठजोड़ के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। प्रतिरोध सभा की शुरूआत और समापन क्रांतिकारी गीतों के साथ की गयी।       -गुड़गांव संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि