खेल संस्थानों में महिलाओं का यौन उत्पीड़न

राजस्थान राइफल एसोसिएशन के कोच द्वारा पिछले कुछ वर्षों में पांच महिला निशानेबाजों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला खिलाड़ियों ने कोच की शिकायत पहले राजस्थान राइफल संघ और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ से की थी जिसके बाद एसोसिएशन के संयुक्त सचिव महिपाल सिंह राठौड़ ने 8 अक्टूबर को कोच शशिकांत शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
    
शिकायत में कहा गया है कि कोच शशिकांत शर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में दो महिला खिलाड़ियों के साथ बलात्कार किया और तीन अन्य के साथ छेड़छाड़ की है।
    
महिला खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि कोच ने लड़कियों को गलत तरीके से छुआ। कोच अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए लड़कियों पर अकेले में मिलने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं कोच ने ओलम्पिक खिलाने, नेशनल मेडल दिलवाने और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भी यौन उत्पीड़न किया। 
    
लड़कियों की शिकायत के मुताबिक इटली में आयोजित ग्रीन कप टूर्नामेंट के दौरान कोच ने एक खिलाड़ी को अपने साथ कमरा साझा करने के लिए मजबूर किया। वह कैरियर खराब करने तक की धमकी देने, अपनी रसूख का डर दिखाकर खिलाड़ियों को बदनाम करने की धमकी भी देता था। इस तरह के उत्पीड़न का सिलसिला कई सालों से चल रहा है। लड़कियों के अनुसार कोच की हरकतों से तंग आकर कई खिलाड़ियों ने खेल छोड़ने तक की बात कही है।
    
इस मामले में आरोपी कोच शशिकांत शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़), 506 (आपराधिक धमकी), 504 (जान-बूझकर अपमान), 509 (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पाक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि एक शिकायतकर्ता नाबालिग लड़की है। मुकदमा दर्ज होने के बाबजूद अभी तक आरोपी कोच शशिकांत शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    
यह कोई पहली घटना नहीं है जब खेल संस्थाओं में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया हो। इससे पहले अभी हाल ही में कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था जिसमें प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला पहलवानों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में धरने पर बैठ गईं। ऐसे में सरकार ने बृजभूषण को गिरफ्तार करने के बजाय महिला पहलवानों पर ही लाठी चार्ज कर उनका धरना हटा दिया।
    
पिछले पांच सालों में खेल संस्थानों में यौन उत्पीड़न के मामलों की तस्वीर और गम्भीर हुई है। और ये तब है, जब बहुत से मामले रिपोर्ट ही नहीं होते है। इस सम्बन्ध में खुद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि जनवरी 2017 से जुलाई 2022 के बीच भारतीय खेल प्रतिष्ठानों में यौन उत्पीड़न की 30 शिकायतें मिली थीं जिनमें दो शिकायतें गुमनाम थीं। लेकिन इन मामलों में क्या कार्यवाही हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है।
    
चाहे कुश्ती महासंघ हो या राजस्थान राइफल संघ अधिकतर खेल सस्थानों में महिलाओं को हिंसा झेलनी पड़ती है और जब महिलाएं शिकायत करती हैं तो कोई खास कार्यवाही नहीं होती है। क्योंकि देश के अधिकांश खेल संस्थानों की कमान या तो राजनेताओं के पास है या पैसे वाले अमीरों के हाथों में है जिनकी पहुंच खेल मंत्रालय से लेकर ऊपर तक है जिसका इस्तेमाल करके वे महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न भी करते हैं और सजा से भी बच जाते हैं।
    
मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करती है। महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को भी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का नाम दिया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ ‘खेलो इण्डिया’ जैसे नारे उछाले जाते हैं। लेकिन वहीं महिलाओं के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। चाहे वह बृजभूषण हो या कुलदीप सेंगर हो, चाहे वह बिल्किस बानो के अपराधी हों या फिर अंकिता भंडारी के अपराधी। ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। 
    
खेल संस्थानों में ही नहीं समाज में हर जगह महिलाओं के साथ हिंसा बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके साथ ही महिला हिंसा के खिलाफ महिलाएं अपनी आवाज भी लगातार बुलंद कर रही हैं। उसका प्रतिरोध कर रही हैं। अब वे चुपचाप बरदाश्त नहीं कर रही हैं।

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि