आपका नजरिया - बरसाती मौसम और सरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगतते मेहनतकश

/barasaati-mausam-aur-government-ki-laaparvahi-ka-poor

हरियाणा का जिला गुड़गांव जो कि मिलेनियम सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला कई वजहों से चर्चा में रहा है। पहला तो यह कि यह हरियाणा की अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य जिला बनता है और देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी इसका योगदान महत्वपूर्ण है।
    
इसके अलावा मजदूरों के संघर्षों और उनके दमन से जुड़े मामले में 2005 में होंडा के मजदूरों का डी सी कार्यलय में चारों ओर से घेर कर भंयकर दमन किया गया। 2012 में मारुति के मैनेजर की हत्या का आरोप मजदूरों पर लगा कर दमन किया गया और जेल में डाला गया। ऐसे ही साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने के मामले में गुड़गांव चर्चा में रहा। यहां 2023 में नूंह दंगों के बाद गुड़गांव शहर में मुसलमानों पर हमले बोले गए, उनके कारोबार को नुकसान पहुंचाया गया। और मुसलमानों के अंदर दहशत फैलाई गई। इसी क्रम में 2025 की जुलाई में बंगला भाषा के नाम पर पश्चिम बंगाल के मजदूरों की धरपकड़ कर पुलिस प्रशासन ने उनके अंदर दहशत पैदा कर उन्हें यहां से भगाया।
    
यहां पर नयी-पुरानी, छोटी-बड़ी हजारों कम्पनियां है। यहां कई लाख मजदूर काम करते हैं। मजदूरों के अधिकतर रिहायशी इलाकों की स्थिति बहुत बुरी है। खासकर बरसात के मौसम में तो और भी बुरी स्थिति हो जाती है। ये शहर एक तरफ अमीरों की ऐशगाह बना हुआ है दूसरी ओर आम मेहनतकशों के लिए कष्टकारी जीवन है। यहां पर सैकड़ों अंडरपास बनाए गये हैं जिससे आना-जाना सुगम हो सके और जाम से बचा जा सके। लेकिन ये इंतजाम भी नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। यहां पर सामान्य दिनों में भी मुख्य चौक-चौराहों पर घंटों जाम लगा रहता है। बरसात के मौसम में घंटों के जाम में गुणात्मक वृद्धि हो जाती है। 
    
गुड़गांव में अन्य शहरों या प्रदेशों की तरह नदियों का पानी नहीं आता और न ही यहां ऐसा खतरा है। लेकिन इस शहर में बारिश का पानी ही इतना हो जाता है, लगता है कि बाढ़ आ गयी हो। यह स्थिति इसलिए हो जाती है क्योंकि पानी की निकासी की व्यवस्था उचित ढंग से नहीं की गई है। और शहर के नाले-सीवर कूड़े मिट्टी से अटे पड़े हैं। ये तब है जब संघी सरकार ने जनता की मेहनत के करोड़ों रुपए स्वच्छता अभियान पर खर्च किए। इसके बावजूद भी शहर में कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। जनता से भी सफाई के नाम पर पैसों की उगाही की जाती है। कई जगहों पर सड़कें टूटी हुई और गहरे गड्डे हमेशा रहते हैं। जिससे आमजन का आना-जाना मुश्किल रहता है। ये गड्डे दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते रहते हैं।
    
2 सितंबर की बारिश ने हाई टेक सिटी, मिलेनियम सिटी, साईबर सिटी इत्यादि नामों के शहर की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। उस दिन शहर जल भराव की बजह से थम सा गया था। सबसे ज्यादा मुसीबत पैदल चलने वालों के सामने आई। पूंजीपति वर्ग को मुनाफे का हवसी यूं ही नहीं कहा जाता। इतनी अत्यधिक बारिश के कारण भी मजदूरों की जल्दी छुट्टी नहीं की गई। ऐसे मौसम में भी पूरी ड्यूटी कराई गई। पूंजीपति को सिर्फ अपने उत्पादन व मुनाफे से मतलब होता है न कि मजदूरों की दुःख तकलीफ से। ये ही उसका अमानवीय चरित्र है, जिसको वह अपनी शान समझता है। इस प्रकार सरकारी कुप्रबंधन का खामियाजा हमेशा आम मेहनतकश जनता को ही झेलना होता है।                -एक पाठक

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।