भारतीय सेना का हिन्दू साम्प्रदायीकरण

/bhartiy-sena-kaa-hindu-saampradaayikaran

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में केन्द्र में सत्तानशीन होने के बाद हिन्दू फासीवादी भारतीय सेना में लगातार घुसपैठ करते चले गये हैं। हिन्दू फासीवादियों की सरकार ने प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर लगातार ऐसे कदम उठाये हैं जिससे सेना का हिन्दू साम्प्रदायीकरण हुआ है। सेना के सर्वोच्च अधिकारी हिन्दू फासीवादियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते पाये जा सकते हैं। वे कुंभ में डुबकी लगाये देखे और दिखाये जा रहे हैं। सेना के दर्शनीय स्थलों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। सर्वोच्च सेनाधिकारी हिन्दू फासीवादियों के मन माफिक बयान दे रहे हैं। इत्यादि, इत्यादि।
    
हिन्दू फासीवादियों और उनकी सरकार की ये करतूतें उनकी व्यापक परियोजना यानी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की परियोजना का हिस्सा हैं। उन्हें पता है कि देश के सभी सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों का भगवाकरण किये बिना वे भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बना सकते। इसीलिए सरकारी नौकरशाही तथा न्यायालयों के साथ वे सेना का भी भगवाकरण कर रहे हैं।
    
भारतीय सेना बहुत सारी अन्य चीजों की तरह ब्रिटिश औपनिवेशिक काल की उत्पाद है। बल्कि सेना के मामले में तो यह पुरानी विरासत अन्य जगहों के मुकाबले ज्यादा विद्यमान है। आजादी के बाद सेना में परिवर्तन कम ही हुआ है। 
    
ब्रिटिश काल से ही भारतीय सेना पेशेवर और गैर-राजनीतिक रही है। यह इस हद तक था कि ब्रिटिश उपनिवेशवादियों को पूर्ण विश्वास था कि ब्रिटिश भारत की सेना के आम सिपाही ब्रिटिश राज के खिलाफ कभी विद्रोह नहीं करेंगे। और 1857 के बाद इक्का-दुक्का अपवादों को छोड़कर उनका विश्वास सही साबित हुआ। ब्रिटिश भारतीय सेना के आम सिपाही मूलतः भारतीय थे जो अंग्रेजी राज के आदेश  पर प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध दोनों में विदेशी मोर्चों पर लड़े हालांकि उनसे भारत का कोई लेना-देना नहीं था। दूसरी ओर आजादी की लड़ाई के चरम पर भी वे ब्रिटिश राज के प्रति वफादार बने रहे। गढ़वाल राइफल्स का विद्रोह या 1946 का नौसेना विद्रोह ही चंद अपवाद रहे। 
    
आजादी के बाद भारत के पूंजीवादी शासकों ने विरासत में मिली इस सेना के ढांचे, तौर-तरीकों तथा जीवन-शैली के साथ इसके पेशेवर और गैर-राजनीतिक चरित्र को बरकरार रखा। सभी इस जुमले को स्वीकार करते थे कि सेना को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। इसी के साथ यह भी था कि सेना नागरिक सरकार के अधीन होगी। 
    
इन आम सहमतियों का ही परिणाम था कि तीसरी दुनिया के तमाम देशों और अपने पड़ोसी पाकिस्तान व बांग्लादेश के विपरीत भारतीय सेना राजनीति से दूर रही। यहां कोई सैनिक तख्तापलट नहीं हुआ। यहां तक कि कोई असफल प्रयास भी नहीं हुआ। भारत के पूंजीवादी जनतंत्र की यह सफलता थी। 
    
लेकिन अब हिन्दू फासीवादी भारत के पूंजीवादी जनतंत्र की इस सफलता को नष्ट करना चाहते हैं। वैसे यह देखते हुए कि वे पूंजीवादी जनतंत्र को ही नष्ट करना चाहते हैं, एकदम स्वाभाविक है कि वे सेना के पेशेवर और गैर-राजनीतिक चरित्र को नष्ट करें। सेना किसी भी राजनीतिक व्यवस्था की अंतिम रक्षक होती है। जब अन्य नागरिक संस्थान उसकी रक्षा नहीं कर पाते तो अंत में सेना को सामने आना पड़ता है। इस तरह सेना न केवल बाहरी शत्रुओं से देश की रक्षा करती है बल्कि आंतरिक शत्रुओं से भी राजनीतिक व्यवस्था की रक्षा करती है। ऐसे में यदि आंतरिक राजनीति को नष्ट कर नई राजनीतिक व्यवस्था कायम करनी है तो सेना पर भी कब्जा करना पड़ेगा। यह उसे युद्ध में पराजित कर किया जा सकता है या उसमें घुसपैठ कर। हिन्दू फासीवादी आज यही कर रहे हैं। 
    
सेना के इस हिन्दू साम्प्रदायीकरण का परिणाम कोई अच्छा नहीं होगा। इससे भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना के बेहद खराब भविष्य की राह पर चल पड़ी है। पर हिन्दू फासीवादियों को इसकी परवाह नहीं। वे भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के ख्वाब में पगलाये हुए हैं। अपनी पगलाहट में वे यह भी नहीं देख पा रहे हैं कि सेना का इस तरह का राजनीतिकरण करके वे अपनी और समूची पूंजीवादी व्यवस्था की कब्र खोदने वाली क्रांति का भी आधार तैयार कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें :-

1. पूंजीवादी राज्य और सेना

2. भारतीय सेना में औपनिवेशिक परम्परा

3. संघ, सेना और राजनीति

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि