इंटरार्क मजदूरों का संघर्ष जारी

रुद्रपुर/ इंटरार्क कम्पनी के मजदूरों का संघर्ष निरन्तर जारी है। जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर इंटरार्क कंपनी के मजदूरों के परिवारों की महिलाओं ने 8 नवम्बर को जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को ज्ञापन सौंपा और समाधान नहीं कराने पर 26 नवंबर 2023 को डीएम आवास पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की है।  
    
जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर द्वारा ADM महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा इंटरार्क कंपनी सिडकुल पंतनगर एवं किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के मध्य त्रिपक्षीय समझौता दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न कराया था जिसे लागू कराने की मांग को लेकर इंटरार्क कंपनी के मजदूर एवं उनके परिवारों की महिलाएं विगत लंबे समय से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं ।
    
आंदोलन के इसी क्रम में आज 8 नवम्बर को इंटरार्क कंपनी के मजदूरों के परिवारों की महिलाएं जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर से मिलीं और ज्ञापन प्रेषित कर उक्त समझौते को लागू कराने की मांग की।
    
डीएम को प्रेषित उक्त ज्ञापन में कहा गया कि विगत 4 अक्टूबर 2023 को भी महिलाएं जिलाधिकारी महोदय से उक्त संदर्भ में मिली थीं। उस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने महिलाओं को कहा था कि वे उक्त समझौते को लागू कराने को व्यक्तिगत रूप से विशेष नजर बनाए हुए हैं। और उन्होंने कंपनी हेड आफिस के उच्च अधिकारियों से बात कर ली है और उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से दस से पंद्रह दिन का समय मांगा है। उस समय डीएम महोदय ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था और आश्वासन दिया था कि दस से पंद्रह दिनों के भीतर उक्त समझौते को लागू करा दिया जायेगा। किंतु एक माह से अधिक का समय बीत जाने के पश्चात भी जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन द्वारा उक्त समझौते को लागू नहीं कराया गया है। जिस कारण पीड़ित मजदूर और उनके परिवार की महिलाएं दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
    
ज्ञापन में आगे कहा गया कि माननीय श्रम न्यायालय काशीपुर द्वारा वाद संख्या 24/2023 पर दिए गए आदेश दिनांक 01 मार्च 2023 में जिला प्रशासन की मध्यस्थता में सम्पन्न हुए उक्त समझौता दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को अपने उक्त आदेश का हिस्सा बनाया गया है। श्रम न्यायालय काशीपुर द्वारा अन्य अलग-अलग 13 आदेश दिए गए हैं जिनमें उक्त समझौते को अपने उक्त सभी आदेशों का भाग बनाया गया है। श्रम न्यायालय काशीपुर द्वारा दिए गए उक्त 14 अलग-अलग आदेशों के पश्चात भी जिला प्रशासन द्वारा उक्त समझौते को लागू कराकर श्रम न्यायालय काशीपुर के आदेशों की पालना सुनिश्चित नहीं कराई जा रही है। जबकि न्यायालय के उक्त आदेशों को लागू कराना जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी महोदय का ही नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है जिसका उन्हें न्याय हित में पालन कराना चाहिए।
    
उक्त ज्ञापन में डीएम महोदय को पूर्व सूचना दी गई कि यदि 25 नवंबर 2023 तक जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुए उक्त त्रिपक्षीय समझौते एवं श्रम न्यायालय काशीपुर के उक्त आदेशों की पालना सुनिश्चित नहीं कराई गई तो 26 नवंबर 2023, दिन रविवार को पीड़ित मजदूरों के परिवारों की महिलाएं मजदूरों, सामाजिक संगठनों आदि के साथ में मिलकर प्रातः करीब 11 बजे से अंबेडकर पार्क रुद्रपुर से जिलाधिकारी आवास तक पदयात्रा निकालते हुए पहुंचेंगी। और जिलाधिकारी आवास के समक्ष एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल प्रारंभ करेंगी और डीएम महोदय एवं जिला प्रशासन से अपने उक्त नैतिक और संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह करने की अपील करेंगी। 
        -रुद्रपुर संवाददाता
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि