इस साल की बरसात ने किया बुरा हाल

इस साल बरसात के मौसम में काफी तबाही-बरबादी देखने को मिली। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश ने काफी कहर बरपा किया। बरसात के पानी में मकान माचिस की डिब्बियों की तरह बहते देखे जा सकते थे। लोगों का सामान, खाने-पीने की चीजें, लत्ता-कपड़ा सब कुछ बह गया। जिन लोगों ने अपने पास साल-छः महीने का राशन जमा करके रखा हुआ था, वह भी पानी की भेंट चढ़ गया। बच्चों की किताबें, पढ़ाई-लिखाई का सामान सब कुछ बरसात अपने साथ ले गयी। जानवर बह गये, झोपड़ियां बह गयीं, लोगों का जो कुछ था वह सब कुछ बह गया। यह मंजर काफी भयानक था जब लोग रोते-बिलखते सुरक्षित ठौर-ठिकाने की तलाश में भटक रहे थे लेकिन ऐसी जगह मिलना मुश्किल था जहां वह अपने को सुरक्षित रख सकें, अपने परिवार को सुरक्षा दे सकें। हालत ये हो गयी कि लोगों के पास न तो खाने-पीने का सामान बचा और न ही रहने का ठौर-ठिकाना। 
    
इसमें बहुत सारे लोगों की जानें भी चली गयीं, उनके जानवर भी मारे गये और खेत-खलिहान भी बर्बाद हो गये। यानी अब लोगों को इस बरसाती परेशानी से उबरने में एक लम्बा समय लगेगा। जान-माल का जो नुकसान हो गया वह अलग से उनकी परेशानी का सबब होगा। 
    
जब लोगों के मकान नदी के तेज बहाव में बह रहे थे तो कई लोग इस बात पर नाराजगी जता रहे थे कि ये लोग नदी के किनारों पर बसे ही क्यों थे? क्यों इन्होंने अपने घर इन जगहों पर बनाये जो कि खतरनाक जगहें हैं? क्या ऐसे समय में उन लोगों का यह कहना ठीक था कि लोगों ने अपना बसेरा ऐसी जगहों पर क्यों बनाया जहां पर खतरा हो? 
    
लोगों की आम सोच के अनुसार तो यह ठीक है, परन्तु वास्तव में क्या यह सरकार की जिम्मेदारियों के हिसाब से ठीक है कि लोगों को किसी भी असुरक्षित जगह पर अपना निवास बनाना चाहिए। जी नहीं, यह बिलकुल ठीक नहीं है कि लोगां को अपना आशियाना किसी असुरक्षित जगह पर बनाना चाहिए बल्कि सरकार को यह तय करना चाहिए कि लोगों को ऐसी जगह पर बसाया जाये जहां उनका जीवन सुरक्षित हो और उनका भविष्य किसी भी खतरे की जद में न रहे। 
    
वैसे तो लोगों के रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा की जिम्मेदारी सरकारों की होती है। क्योंकि सरकारें एक भिखारी से लेकर आम आदमी तक से जो टैक्स लेती हैं उस हिसाब से उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह आम आदमी की हर तरह से देखभाल करने का जिम्मा सम्हाले, वह आम आदमी की रोजी, रोटी, आवास आदि की व्यवस्था करे, उसके इलाज, शिक्षा आदि की व्यवस्था करे। लेकिन हमारी सरकारों ने यह जिम्मेदारी कभी भी नहीं निभायी। सरकारों ने जो भी जिम्मेदारियां निभायीं वह केवल अपने राजनीतिक रसूख और तुष्टीकरण के लिए कीं ताकि वह सत्ता में बनी रहें और सत्ता का सुख भोगें। आज से 20-25 साल पहले तक कुछ हद तक इन समस्याओं पर सरकारें नाम मात्र का ही सही कुछ कर देती थीं (हालांकि तब भी विकास के नाम पर लोगों की जमीनें, खेत-खलिहान सरकारें छीन लेती थीं, तब भी पुनर्वास और मुआवजे के लिए लोग भटकते रहते थे, सरकारें किसी के दुःख-दर्द को सुनने को तैयार नहीं होती थीं)। लेकिन आज तो सरकारों ने तय कर रखा है कि आम आदमी को दुख के सिवा और कुछ भी नहीं देना है।  
    
जब से देश में नयी आर्थिक नीतियों का प्रभाव बढ़ता गया तब से सभी सरकारों ने आम जनता की किसी भी समस्या की तरफ ध्यान देना लगभग छोड़ ही दिया है। अब जनता को केवल लूट का सामान समझा जाने लगा है, अंधाधुंध कर लगाओ, रोजगार के नाम पर कोई झुनझुना थमा दो, चुनाव के समय भाषणों में भले ही जनता को खूब अच्छी-अच्छी झूठी जुमलेबाजियां करो और जनता को बरगलाओ, बस चुनाव जीतो, मौज करो और देश के पूंजीपतियों की सेवा करो, जनता जाये भाड़ में।  
    
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट चरम पर है, लेकिन सरकारें और उनकी पार्टियां बेहयाई से इन चीजों की तरफ ध्यान ही नहीं दे रही हैं। यहां तक कि झूठ-फरेब के सहारे इन चीजों को सही ठहराने का प्रयास भी करती रही हैं। यहां पर एक उदाहरण से देखा जा सकता है। 
    
रुद्रपुर की कई कालोनियों में जब पानी भर गया था तो कुछ गांवों के लोग (हालांकि ये गांव अब नगरपालिका प्रशासन के अंदर आ चुके हैं) रुद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने गये और उनको अपनी समस्या बतायी तो उन अधिकारियों का यह टका सा जवाब था कि ये कालोनी तो अवैध है! आश्चर्य की बात है अरे भई, जब यह कालोनियां बसाई जा रही थीं तब भी तो प्रशासन काम कर रहा होगा, कोई प्रशासनिक अधिकारी यहां पर तैनात होगा जो इलाके के प्रशासन को देख रहा होगा, कहां गलत हो रहा है यह सब देख रहा होगा, तब क्यों इन अवैध कालोनियों को बसने दिया? क्यों लोगों की मेहनत की कमाई को इन प्रशासनिक अधिकारियों ने कालोनी बसाने वाले भूमाफिया, नेता और भ्रष्ट अधिकारियों की भेंट चढ़ने दिया? तब इनको बसाने वाले भू-माफिया, भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट अधिकारियों को इन कालोनियों को बसाने से रोका क्यां नहीं गया? उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं की गयी? क्यों उस समय उन भू-माफिया और उनके लगुवों-भगुवों को जेल की हवा नहीं खिलायी गयी? इन सब बातों को इन अधिकारियों ने नहीं सोचा। बस एक टका सा जवाब दे दिया कि ये कालोनियां तो अवैध हैं।  
    
लेकिन नहीं, इसका जवाब ये अधिकारी आपको नहीं देंगे। वे तो यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेंगे कि यह कालोनी तो अवैध है! बस! अब मरें वो लोग जो अपनी जीवनभर की कमाई इन आवासीय कालोनियां में लगा चुके हैं! आश्चर्य है इन प्रशासनिक अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर। 
    
वे जवाब इसलिए भी नहीं दे सकते क्योंकि जब कालोनियों को बसाने की प्रक्रिया चल रही थी और भू-माफिया, नेता और भ्रष्ट अधिकारी अपने हिस्से की मलाई चाट रहे थे, पैसे के नशे में इतने मस्त हो गये थे कि इनकी सोचने की क्षमता ही खत्म हो गयी थी कि कल जो भी गरीब, मजदूर मेहनतकश व्यक्ति यहां अपना घर बनायेगा तो उस पर क्या-क्या मुसीबतें आयेंगी? वह किन-किन कठिनाइयों से गुजरेगा? नहीं, आज के जमाने में इतना जमीर कहां बचा है कि कल की भी सोची जाये। गरीब आदमी मरे तो मरे उनकी सेहत पर क्या फर्क पड़ता है।  
    
इस तरह की तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं जो कि कालोनी बसाने वाले को जिम्मेदार ठहरा कर अनदेखी की जाती रही हैं। एक लम्बी फेहरिस्त है।
    
वैसे भी आज के दौर में एक छुटभैय्या नेता किसी भी अधिकारी को सरेआम डांट-फटकार कर चल देता है और चापलूस अधिकारी उसकी जी हजूरी करता रहता है। 
    
अब सवाल यह उठता है कि क्या जो इस तरह की कालोनियां अथवा अन्य निर्माण आदि हो रहे हैं वे सब इसी तरह होते रहेंगे? क्या जनता इसी तरह इन भ्रष्ट नेताओं, भूमाफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियां के भ्रष्ट तंत्र में फंसती रहेगी? वैसे यह सवाल थोड़ा कठिन है। कठिन इस रूप में कि जनता आज एक होकर इनका विरोध शुरू कर दे तो यह समस्या कल को ठीक हो जायेगी, लेकिन आज अभी जनता इस रूप में विरोध करने को तैयार नहीं है जिस दिन तैयार हो जायेगी उसी दिन इन सबका हिसाब-किताब पूरा हो जायेगा। तब न तो बरसात का पानी इस कदर तबाही मचायेगा और न अन्य कोई आपदा जिसे आज दैवीय कह कर टाल दिया जाता है। 
    
तब सबसे पहले जनता इस पूंजी की तानाशाही को मटियामेट कर देगी। आमीन! आमीन!!                -एक पीड़ित पाठक   

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि