मैं आजाद हूं?

मैं आजाद हूं?

आम आदमी

मैं एक आम नागरिक हूं
मैं आजाद हूं?
वोट करने के लिए
टैक्स भरने के लिए
मगर मैं अपने नागरिक अधिकारों
की मांग नहीं कर सकता
वरना धर लिया जाऊंगा
साल दो साल के लिए अंदर कर दिया जाऊंगा।

मैं एक आम किसान हूं
मैं आजाद हूं?
धन्नासेठों के गोदाम भरने के लिए
दिन-रात खेतों में मरने के लिए
मगर मैं अपनी फसल का
उचित दाम नहीं मांग सकता
वरना लाठी डंडे और गोली खाऊंगा
आंदोलनजीवी आतंकवादी कहलाऊंगा।

मैं एक मजदूर हूं
मैं आजाद हूं? 
कारखानों में दिन-रात खटने के लिए
मालिकों के गुंडों से पिटने के लिए
मगर मैं न्यूनतम मजदूरी नहीं मांग सकता
वरना गेट से बाहर कर दिया जाऊंगा
गुंडा एक्ट में धर लिया जाऊंगा।

मैं एक नौजवान छात्र हूं
मैं आजाद हूं?
कोचिंग संस्थानों में लुटने के लिए
पढ़ लिखकर पकौड़ा तलने के लिए
मगर मैं नौकरी नहीं मांग सकता
वरना देशद्रोह के जुर्म में अंदर जाऊंगा
वामपंथी नक्सली कहलाऊंगा।

मैं एक महिला हूं
मैं आजाद हूं?
मालों का प्रचार करने के लिए
महफिलों में सजने के लिए
बाजार में बिकने के लिए
मगर मैं आजादी की मांग नहीं कर सकती
वरना बदचलन चरित्रहीन हो जाऊंगी
समाज में कुल्टा कहलाऊंगी।।
        -भारत सिंह, आंवला
 

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है