संयुक्त मोर्चा ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा

भोजनमाताओं/रसोइयों द्वारा सभा एवं ज्ञापन

भोजनमाता/रसोइया

बदायूं/ दिनांक 12 अगस्त 2024 को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जनपद बदायूं के नेतृत्व में स्थान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदायूं पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने की। धरना प्रदर्शन में शिक्षक, शिक्षा मित्र, रसोईया अनुदेशक संयुक्त मोर्चा के सभी संगठनों ने सहभागिता की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी मानदेयकर्मियों की जायज मांगों को यदि सरकार नहीं मानती है तो आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वित्त एवं लेखा अधिकारी की लापरवाही के कारण 6 महीने से रसोईयों का मानदेय अभी तक नहीं मिला है जिसकी संयुक्त मोर्चा घोर निंदा करता है। 
    
जूनियर शिक्षक संघ की महामंत्री फरत हुसैन ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की जायज मांगों को सरकार तत्काल पूरा करें। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा संपूर्ण एशिया के अंदर रसोइयों का मानदेय सबसे कम है जो कि बेसिक शिक्षा में लगातार 25 वर्षों से कार्य करती आ रही हैं। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईयाकर्मी वेलफेयर एसोसिएशन शाखा बदायूं की जिला अध्यक्ष तुलसी मौर्य ने कहा कि जनपद की लगभग 6000 रसोईया समस्त संयुक्त मोर्चा के घटक दलों के साथ में कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष के लिए तैयार हैं। 
    
धरना स्थल पर लगभग 1000 से अधिक संयुक्त रूप से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया शामिल हुए। इस दौरान मांग की गयी कि-

1. शिक्षामित्र, रसोईयाकर्मियों सहित सभी मानदेयकर्मियों के मानदेय भुगतान हेतु कंट्रोल रूम खुलवाया जाये।
2. अध्यादेश लाकर शिक्षामित्र, रसोईयाकर्मियों सहित सभी मानदेयकर्मियों को स्थाई किया जाये।
3. महिलाकर्मियों को उनके ससुराल में स्थानांतरण की व्यवस्था की जाए।
4. चिकित्सा अवकाश, कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।
5. महिलाओं को प्रसूति अवकाश अन्य कर्मचारियों की तरह प्रदान किए जाए।
6. अन्य कर्मचारियों की तरह 14 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाये।
7. सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने के साथ गुजारा भत्ता प्रदान किया जाए। 
        -बदायूं संवाददाता
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि