सूचना - वार्षिक सेमिनार

/soochana-varshik-seminaar-1

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘नागरिक’ पाक्षिक द्वारा का. नगेन्द्र स्मृति वार्षिक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। 9 नवम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले इस वर्ष के सेमिनार का विषय ‘‘अंधराष्ट्रवाद व मीडिया’’ है। 
    
बीते दिनों पहलगाम आतंकी व भारत-पाक तनाव के नाम पर पूंजीवादी मीडिया ने जिस तरह का अंधराष्ट्रवादी माहौल देश में कायम करने का प्रयास किया, जिस तरह का युद्धोन्माद कायम किया गया वह कश्मीरी-रोहिंग्या-मुसलमानों-बंगाली मेहनतकशों पर हमले तक जा पहुंचा। ऐसे में देश की सत्ता में बैठे हिन्दू फासीवादी देश को जिस गर्त की ओर धकेल रहे हैं पूंजीवादी मीडिया उन के सुर में सुर मिला रहा है। यह स्थिति देश के सभी उत्पीड़ित तबकों-मेहनतकशों के लिए लगातार बुरे हालात तैयार कर रही है। 
    
सत्ता द्वारा फैलाये जा रहे इस अंधराष्ट्रवाद का मुकाबला आज जनपक्षधर पत्रकारिता और जनपक्षधर संगठनों के लिए बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती पर चर्चा के लिए यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 
    
‘नागरिक’ पाक्षिक अपने सभी पाठकों शुभेच्छुओं से इस सेमिनार को सफल बनाने हेतु सहयोग-समर्थन का आह्वान करता है।
            
सम्पादक
‘नागरिक’ 
पाक्षिक
 
कार्यक्रम - सेमिनार
 दिनांक - 9 नवम्बर 2025 
 विषय - अंधराष्ट्रवाद और मीडिया
 स्थान- लखनऊ  (उ.प्र.)

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।