2025 में अरबपतियों की संपत्ति में भारी वृद्धि हुई

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/2025-mein-billianior-ki-wealth-mein-bhaari-vrddhi-hui

ब्रिटेन स्थित चैरिटी संस्था आक्सफैम द्वारा सोमवार को प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट में यह दस्तावेजीकरण किया गया है कि तानाशाही और युद्ध का हिंसक विस्तार वैश्विक सामाजिक असमानता के विस्तार के समानांतर है। ‘‘अमीरों के शासन का प्रतिरोध’’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया एक ऐसे नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है जिसमें ‘‘अत्यधिक असमानता’’ लोकतांत्रिक शासन प्रणालियों को नष्ट कर रही है। 

हालांकि असमानता दशकों से बढ़ रही है, लेकिन 2025 में पूंजीवादी कुलीनतंत्र द्वारा धन संचय में रिकार्ड तेजी आई। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों में से कुछ इस प्रकार हैंः

* 2025 में, वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति पिछले पांच वर्षों की तुलना में तीन गुना अधिक दर से बढ़ी, जो रिकार्ड 183 खरब डालर तक पहुंच गई, जो 2020 से 81 प्रतिशत की वृद्धि है। अरबपतियों की संख्या पहली बार 3,000 से अधिक हो गई।

* दुनिया के 12 सबसे अमीर अरबपतियों के पास अब मानवता के सबसे गरीब आधे हिस्से, यानी 4 अरब लोगों से भी अधिक संपत्ति है। पिछले साल अरबपतियों की संपत्ति में 25 खरब डालर की वृद्धि हुई, जिससे अत्यधिक गरीबी को 26 बार तक खत्म किया जा सकता था।

* अमेरिका में, ट्रम्प के सत्ता में वापस आने के पहले वर्ष में अरबपतियों की संपत्ति में 15 खरब डालर की वृद्धि हुई, जो 22 प्रतिशत की वृद्धि है, जिससे उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 82 खरब डालर हो गई। अमेरिका के 14 सबसे धनी अरबपतियों के पास अब 2020 तक के सभी अमेरिकी अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति से भी अधिक संपत्ति है।

* टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क की संपत्ति बढ़कर 700 अरब डालर से अधिक हो गई, जो 1997 में फोर्ब्स 400 की पूरी सूची से भी अधिक है। वह इतिहास में पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में 5 खरब डालर से अधिक की संपत्ति अर्जित की है।
    
रिपोर्ट में कहा गया है कि अरबपतियों के राजनीतिक पद संभालने की संभावना अन्य लोगों की तुलना में 4,000 गुना अधिक है। 2024 के अमेरिकी चुनाव में, हर 6 डालर में से 1 डालर केवल 100 अरबपति परिवारों से आया था। 
    
दुनिया की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से आधे से अधिक अरबपतियों के स्वामित्व में हैं। शीर्ष 10 सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से नौ का संचालन छह अरबपति करते हैं। शीर्ष 10 एआई कंपनियों में से आठ अरबपतियों के नियंत्रण में हैं।

रिपोर्ट, ‘‘अमीरों के शासन का प्रतिरोध,’’ में सामाजिक असमानता में हो रही वृद्धि का समाधान अरबपतियों पर कर, चुनावी वित्तपोषण में सुधार और कर संबंधी खामियों को दूर करना बताया गया है।
    
सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन पर कुलीन वर्ग की पकड़ को तोड़ना उनकी संपत्ति और उत्पादन शक्तियों पर उनके नियंत्रण को छीनकर ही संभव है। यह अपीलों या सुधारों के माध्यम से नहीं, बल्कि केवल अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक वर्ग द्वारा सामाजिक संघर्ष के विकास के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है।
 

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।