एंकर (पैनासोनिक) कम्पनी के मजदूर शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर

/enchor-painasonik-company-ke-majadoor-shoshan-utpeedan-ke-khilaaf-sadakon-par

हरिद्वार/ दिनांक 29 अप्रैल को सिडकुल (हरिद्वार, उत्तराखंड) में एंकर (पैनासोनिक) कंपनी के मजदूर वेतन वृद्धि और शोषण उत्पीड़न के खिलाफ काम बंद कर सडकों पर उतर आये।
    
एंकर कम्पनी में तीनों प्लांटों के स्थाई व अस्थाई लगभग 4000 मजदूर हड़ताल कर कम्पनी गेट पर बैठ गए हैं। 
    
उनकी मांगें हैं :-

1. मजदूरों का 35,000 रु. वेतन किया जाये।
2. ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए।
3. ठेका मजदूरों को बोनस दिया जाए।
    
एंकर कम्पनी में बड़ी संख्या में महिला मजदूर काम करती हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों व मैनेजमेंट द्वारा कोई आश्वासन न मिलने से महिला मजदूरों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
    
एंकर की महिला मजदूरों के संघर्ष में इंकलाबी मजदूर केंद्र, संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़ी किर्बी श्रमिक कमेटी, फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी, एवरेडी मजदूर यूनियन, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी-एस) एवं कर्मचारी संघ सत्यम आटो भागीदारी कर रहे हैं। कम्पनी प्रबंधक व पुलिस प्रशासन लगातार समर्थन करने आये संगठनों को भड़काने वाले तत्व कहकर मजदूरों को गुमराह कर रहा है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज कुमार, जय प्रकाश, कर्मचारी संघ सत्यम आटो के महीपाल, किर्बी मजदूर कमेटी सहित 8 मजदूर नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगा दिये हैं। मजदूर संगठन के लोगों पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे रोड जाम करने के आरोप में लगाये गये हैं। भारी पुलिस बल लगाकर मजदूरों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन महिला मजदूर निडर हो कर आंदोलन को चला रही हैं। -हरिद्वार संवाददाता
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि