फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र संघर्षरत

/fee-hike-ke-khilaf-student-protest

दिल्ली/ दिल्ली विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छम्च् 2020 और गिरते जनवादी माहौल के खिलाफ छात्र संगठनों ने आर्ट्स फैकल्टी पर प्रदर्शन किया।
    
दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह जी ने अपनी आपातकाल शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2025-2026 सत्र के लिए छात्रों की फीस 20 प्रतिशत बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी डेवलेपमेंट फंड के तहत जहां बच्चे पिछले साल (2024-2025) में 1200 रु. देते थे उसको 2025-2026 सत्र के लिए 1500 रु. कर दिया गया है। ऐसे ही अलग-अलग चीजों में इन्होंने 20 प्रतिशत से ऊपर की वृद्धि की है। दिल्ली विश्वविद्यालय की खुद की पालिसी है कि वह 1 साल के दौरान 10 प्रतिशत से ज्यादा फीस वृद्धि नहीं कर सकती। यह फीस वृद्धि यूनिवर्सिटी इसलिए कर रही है क्योंकि यूजीसी द्वारा आवंटित राशि कम दी जा रही है। उदाहरण के लिए सत्र 2024-25 में दिल्ली विश्वविद्यालय ने पुस्तकालय के रखरखाव के लिए 544 करोड़ खर्च किए और इसके लिए यूजीसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय को मात्र 313 करोड रुपए ही आवंटित किए।
    
यूजीसी यूनिवर्सिटी को मजबूर कर रही है कि वह अपने खर्चे चलाने के लिए HEFA (Higher Education  Financing Agency) से लोन लें। HEFA भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा और केनरा बैंक की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी से बनाई गई फाइनेंसिंग एजेंसी है, जो विश्वविद्यालयों को लोन देगी। और यह लोन विश्वविद्यालय को खुद चुकाना होगा। शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी का यह कदम इन सरकारी विश्वविद्यालयो को निजीकरण की तरफ ले जाएगा। और गरीब मेहनतकश आबादी के छात्र जो इन विश्वविद्यालयो में जैसे-तैसे आ जाते थे अब उनका इन विश्वविद्यालयों में पढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
    
ऐसे में HEFA लोन, फीस वृद्धि और कैंपस में घटते जनवादी माहौल का विरोध जरूरी बनता है।         
        -दिल्ली संवाददाता

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।