पूंजीपतियों की डींगे

/poonjipatiyon-ki-deenge

नरेन्द्र मोदी बहुत कम इंटरव्यू देने के लिए जाने जाते हैं। जो गिने-चुने इंटरव्यू वह देते भी हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों की सूची उनके पास पहले से भिजवा दी जाती है। अभी उन्होंने एक इंटरव्यू निखिल कामथ नाम के पूंजीपति को दिया है। निखिल कामथ सटोरिया पूंजीपति है जो कि सोशल मीडिया पर देश के नामी गिरामी लोगों का इंटरव्यू भी लेता है। ये नामी गिरामी लोग इन चर्चाओं के दौरान लंबी-लंबी डींगे हांकते हैं। निखिल कामथ इन डींगो का आम तौर पर खंडन नहीं करता है लेकिन इंटरव्यू में तड़का डालने के लिए कुछ कुरेदने वाले सवाल भी पूछ देता है। मसलन निखिल कामथ ने मोदी से पूछा कि नेता मोटी चमड़ी का बनने के लिए क्या करते हैं। मोदी ने यह मानने से तो मना कर दिया कि नेता मोटी चमड़ी के होते हैं, लेकिन अपनी डींगो के दौरान एक तरह से यह भी स्वीकार किया कि लोगों की गालियों का उन पर असर नहीं होता। 
    
निखिल कामथ ने ऐसा ही एक और इंटरव्यू अपने से भी बड़े पूंजीपति कुमारमंगलम बिरला का लिया। निखिल कामथ पहले पीढ़ी का पूंजीपति है जबकि कुमार मंगलम बिरला के दादे-परदादे भी पूंजीपति रहे हैं। निखिल कामथ एक शिष्य की तरह कुमार मंगलम बिरला से सफल होने के तरीके समझने-समझाने का काम इस इंटरव्यू में करते हैं। इंटरव्यू कितना सच्चा था इसका अंदाजा बिरला साहब के एक जवाब से मिल जाता है कि वे अपने विचार जनता के सामने रखने में विश्वास नहीं करते। उनके पास विचार रखने के उपयुक्त प्लेटफार्म हैं जहां सरकार से या अपने प्रबंधकों से या अपने सगे-संबंधियों से अपने विचार साझा करते हैं। 
    
इस इंटरव्यू में बिरला साहब ने भी लंबी-लंबी डींगे हांकी। उन्होंने बताया कि वे और उनके बाप-दादों ने कैसे कड़़ी मेहनत की। कैसे वे अपने नीचे काम करने वाले 1 लाख 80 हजार लोगों को अपने परिवार की तरह समझते हैं। कैसे वे और उनके पुरखों ने जो समाज से लिया है उसको अपने परोपकारी कामों द्वारा समाज को वापस किया है, वगैरह-वगैरह। 
    
बिरला साहब की तुलना में निखिल कामथ ने कुछ बातें ज्यादा साफगोई से कीं। वैसे तो निखिल कामथ ने अपने व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए यह बातें कीं लेकिन यह पूंजीपति वर्ग के बारे में आम सच्चाई है। निखिल कामथ ने बताया कि वह मेहनत करने का सिर्फ दिखावा करता है। उससे ज्यादा मेहनत उससे कम वेतन पाने वाले लोग करते हैं। बल्कि उसके संस्थान के पूरे सोपानक्रम में जो जितना ज्यादा कमाता है, वह उतना कम वास्तविक मेहनत करता है और उतना ज्यादा मेहनत करने का दिखावा करता है। उसने बताया कि वह अपने अत्यन्त निकटस्थ चार-पांच लोगों के लिए कम्युनिस्ट है, उससे थोड़ा ही बड़े घेरे के मित्रों के लिए सोशलिस्ट है और जिन लोगों को वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता, उन पर न तो भरोसा करता है न उनकी परवाह करता है। वह प्रकारान्तर से कह रहा था कि इससे भिन्न वह कुछ भी करे तो वह अपनी सफलताओं से हाथ धो बैठेगा। 
    
निखिल कामथ ने बताया कि सटोरिया पूंजी पुराने जमाने के लालची सूदखोरों की तरह है। जब बिरला साहब ने कहा कि उसे इतनी कठोर बातें नहीं करनी चाहिए, तो बात संभालने के लिए यह जोर दिया कि इस सबके बावजूद सटोरिया पूंजी देश के लिए फायदेमंद है। 
    
आज कारपोरेट जगत के बड़े-बड़े मुनाफाखोर सप्ताह में 70घंटे-90घंटे काम करने की मांग कर भले ही उपहास के पात्र बन रहे हैं। लेकिन यह सच्चाई है कि आज मजदूर वर्ग आम तौर पर सप्ताह में 60-70 घंटों से ज्यादा काम करने को विवश है। यह पूंजीवादी व्यवस्था है ही ऐसी जिसमें मजदूर वर्ग मेहनत करता है और पूंजीपति वर्ग मेहनत करने की डींगे हांकता है। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि