पंजाब में मेडिकल कैंप का आयोजन

/punjab-mein-medical-camp-ka-ayojan

पंजाब के अमृतसर से 35-40 किमी दूर स्थित गांवों में 23 सितम्बर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मेडिकल कैंप संयुक्त तौर पर चलाया जा रहा है। इसे संयुक्त रूप से आयोजित करने वाले संगठन क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रोग्रेसिव मेडिकोज फोरम और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र तथा नागरिक पाक्षिक अखबार हैं। संयुक्त तौर पर आपदा राहत मंच के बैनर तले मेडिकल कैंप चलाए जा रहे हैं। 
    
मेडिकल कैंप लगाने के लिए टीम 22 सितम्बर को पंजाब के अमृतसर के लिया रवाना हुई। 23 सितम्बर को अमृतसर से 27 किमी दूर अजनाला होते हुए भीतर गांवों की ओर गई। यहां 10 किमी दूर भीतर जसराऊर क्षेत्र में दो दिन गुरुद्वारा सिंह सभा में मेडिकल कैंप लगाया गया। इस इलाके से रावी नदी 10-15 किमी दूर है। पानी अब तक यहां उतर चुका था और बस अब गहरे निशान छोड़ गया था। बाढ़ का पानी इस इलाके में नहर से होता हुआ घुसा था। अब भी कई खेतों में फसल सड़ने की स्थिति में थी। पानी कई खेतों में भरा हुआ था। जबकि कहीं-कहीं सड़कों पर पानी के साथ आई सिल्ट सूख चुकी थी। गाड़ियों की आवाजाही से यह धूल बनकर चारों ओर उड़ रही थी।
    
इस क्षेत्र में कीर्ति किसान यूनियन के साथ बातचीत करके मेडिकल कैंप लगाया गया। इनका काम इस इलाके में है। कैंप के संबंध में प्रचार हेतु गुरुद्वारे से घोषणा करवाई गई और एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर भी कैंप का प्रचार किया गया। 12 बजे से 5 बजे तक कैंप यहां लगा। इस बीच कई दर्जन मरीज कैंप में चेकअप और दवा के लिए आए। अगले दिन भी 12 बजे तक यहां मेडिकल कैंप लगाने के बाद कैंप की जगह बदल दी गई। 
    
यहां से 16-17 किमी दूर दयालभट्टी क्षेत्र की ओर टीम ने प्रस्थान किया। 2 बजे से यहां दयालभट्टी में मेडिकल कैंप लगाया गया। यहां जम्हूरी किसान सभा के साथ बातचीत करने के बाद कैंप लगाया गया। यह इलाका बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है। खेतों में फसल खड़ी है जिसे देखकर लगता है कि इलाके में नुकसान कम हुआ है। मगर स्थिति यह है कि इस सही दिखती फसल में अब दाना नहीं बन सकता। खेतों से पानी निकालने के लिए डीजल पंप का इस्तेमाल हो रहा है ताकि कुछ फसल बच सके। 
     
इस इलाके में मरीजों की संख्या ज्यादा है। अधिकतर मरीज त्वचा, बुखार, खांसी, पेट के मर्ज से संबंधित हैं। इसके अलावा अधिकतर मरीज लंबे समय से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त भी हैं इसमें उच्च रक्तचाप (हाई बी पी), शुगर और जोड़ों में दर्द की शिकायत संबधी मामले अधिक हैं। कैम्प में ढेरों मरीज तेजी से इलाज के लिए आए। 
    
24-25 सितम्बर को इलाके के बारे में जानकारी ली गई। स्कूटर से इलाके का भ्रमण किया गया। ताकि और ज्यादा प्रभावित लोगों तक पहुंचा जा सके। गांव दूर-दूर हैं। एक केंद्र बनाकर काम करने में समस्या भी थी कि दूर के मरीज कैंप में नहीं आ सकते थे। रावी नदी के समीप के गांव में भी स्थिति को जाकर देखा गया। इसके बाद तीन जगह मेडिकल कैंप लगाया गए जिसमें कई दर्जन मरीज देखे गए। अभी मेडिकल कैंप यहां दो-तीन जगह लगाए जा रहे हैं- दयालभट्टी, गगोमहल, रावी के पास। 
    
पहले जो राहत कैंप बाढ़ के वक्त लगाए गए थे अब पानी उतरने के बाद बंद हो चुके हैं। एक कैंप जानवरों को चारा उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष (रंजीत) ने गगोमहल पर लगाया है। इनके सहयोग से यहां भी मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। 
    
मेडिकल कैंप में आने वाले अधिकतर मरीज जो त्वचा आदि बीमारी से संक्रमित हैं उनकी स्थिति, सरकारी तंत्र और सरकार के खोखले दावों की पोल खोल देती है। स्वास्थ्य के मामले में गंभीर स्थिति है। आम लोगों में अधिकतर को पता ही नहीं कि वे शुगर और हाई बी.पी. के मरीज हैं। इस बीमारी से अपरिचित मगर इसके लक्षणों को झेलते हुए अधिकतर लोग अपनी जिंदगी जी रहे हैं। सरकार के लिए यह कोई मुद्दा ही नहीं बनता कि आम जनता को स्वास्थ्य के मामले में सचेत, जागरूक, शिक्षित करने के अभियान निरंतर चलाए जाएं। सरकार के पास पूरा तंत्र है सरकार और इस तंत्र का पूरा जोर निजी चिकित्सा पर है ताकि भरपूर मुनाफा कमाया जा सके। अन्यथा तो इस आधुनिक जमाने में सरकार जरूरी टेस्टिंग और इलाज से संबंधित चीजों के साथ सचल दस्ते गाड़ियां हर गांव तक भेजकर बेहद आसानी से जागरूकता और इलाज के लिए निःशुल्क अभियान बार-बार चला सकती थी। मगर पूंजीपरस्त सरकार के लिए यह मुमकिन नहीं।     -विशेष संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि