संसद में धुंआ

13 दिसम्बर को देश की संसद में कुछ नौजवान छापामार तरीके से घुस गये। उन्होंने जूते में छिपी सामग्री से संसद में रंगीन धुंआ उड़ाया और नारे लगाने लगे। संसद के बाहर भी कुछ नौजवान नारे लगाते व धुंआ उड़ाते पकड़े गये। संसद पर आतंकी हमले के दिन ही संसद में हुई इस घुसपैठ से सभी सांसद अवाक रह गये। इन नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होंने बताया कि ये भारत सरकार के कामकाज से नाराज थे; ये पढ़े-लिखे होने के बाद भी बेरोजगारी की मार से पीड़ित थे। कि इनमें से कुछेक किसान आंदोलन में शामिल थे। ये भगतसिंह फैन क्लब नामक फेसबुक पेज के जरिये सम्पर्क में आये थे और भगतसिंह की ही तरह संसद को अपने मुद्दों पर जगाना चाहते थे। इन नौजवानों पर यूएपीए की कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इन्हें संसद में घुसने का पास भाजपा सांसद ने मुहैय्या कराया था। 
    
ये नौजवान किसी संगठन से जुड़े हैं या नहीं। पास दिलाने वाले भाजपा सांसद इस कर्म में लिप्त थे या नहीं, ये प्रश्न अनुत्तरित हैं। पर संसद में बैठे सत्ता पक्ष-विपक्ष संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर ही सारी चर्चा केन्द्रित किये हुए हैं। विपक्ष संसद की सुरक्षा में सेंध के मसले पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा है। सत्ता पक्ष भी घुसपैठ की निन्दा कर रहा है। विपक्ष की मांग का जवाब फासीवादी सत्ता पक्ष ने 14 विपक्षी सांसदों के निलम्बन के रूप में दिया है। सबकी चर्चा इसी पर टिकी है कि अगर ये नौजवान नहीं आतंकी होते तो सांसदों की जान का क्या होता? संसद की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। 
    
निश्चय ही संसद की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की चर्चा की जानी चाहिए, पर न तो सत्ता पक्ष और न विपक्ष उन मुद्दों को उठाने की जुर्रत कर रहा है जिन पर ध्यान देने को नौजवानों ने यह कदम उठाया। पढ़े-लिखे नौजवानों की संसद में यह घुसपैठ एक संकेत है जिसे देश की संसद को समझना चाहिए। यह संकेत यह है कि देश के युवा अपने जलालत भरे जीवन से आजिज आ चुके हैं। वे किसी भी हद तक जाकर अपने मुद्दे सत्ता के सामने उठाने को मजबूर हो चुके हैं। सत्ता उनकी मांगें सुनने के बजाय अपनी सुरक्षा चाक चौबंद करने में जुटी है। 
    
बेरोजगारी की मार के साथ सरकार की बढ़ती तानाशाही देश के युवाओं को बेचैन कर रही है। देश के हर कोने में युवा जहां भी सड़कों पर उतर रहे हैं लाठियां खा रहे हैं। पूंजीवादी पार्टियां उनके मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी जूतमपैजार में जुटी हैं। 
    
आज के संसद में घुसने वाले युवा भले ही क्षुब्ध होकर-तंग आकर संसद में घुसे हों पर परिस्थितियां उस दिशा की ओर तेजी से बढ़ रही हैं जब हालात एक नहीं सैकड़ों भगतसिंह पैदा करेंगे। ऐसे भगत सिंह जो परिस्थितियों से केवल क्षुब्ध ही नहीं होंगे बल्कि उनके पास परिस्थितियां बदलने का क्रांतिकारी सिद्धांत भी होगा। जो भगत सिंह की नकल करने के बजाय भगत सिंह की वैचारिकी पर खड़े होंगे। जो पूंजीवाद-साम्राज्यवाद को खत्म कर समाजवादी सवेरा लाने के लिए जी जान लगा देंगे। ऐसे भगत सिंहों की फौज के आगे सत्ता केन्द्रों की सारी कड़ी सुरक्षा धरी रह जायेगी। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि