सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस पर परिचर्चा

Published
Fri, 01/16/2026 - 07:17
/savitri-bai-phule-ke-janm-diwas-par-paricharcha

दिनांक 3 जनवरी को प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र द्वारा भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी-परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। रामनगर, हरिद्वार, लालकुआं, काशीपुर में ये परिचर्चाएं आयोजित की गयीं। 
    
परिचर्चा में कहा गया कि सावित्री बाई ने जब लड़कियों को पढ़ाने की शुरूवात की तब समाज के लोगों ने उनका विरोध किया। लोग सावित्री बाई फुले के ऊपर गोबर-कीचड़ फेंकते थे, गाली देते थे। लेकिन वे इससे हताश होकर नहीं बैठीं। इसी तरह सावित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुले को उनके घर वालों ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद फातिमा शेख और उनके भाई ने उन्हें अपने घर में रखा। वहीं पर सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख ने मिलकर महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोला।  
    
सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को पढ़ाने की पहल के अलावा बाल विवाह के खिलाफ, विधवा महिलाओं के बाल उतारने के खिलाफ, विधवा पुनर्विवाह के लिए संघर्ष किया। छुआछूत जैसी तमाम ब्राह्मणवादी सोच के खिलाफ भी वह लगातार संघर्ष करती रहीं।
    
समाज में प्लेग जैसी बीमारी फैलने के बाद सावित्री बाई फुले और उनके दत्तक पुत्र ने मरीजों का इलाज और सेवा की। इसी के कारण सावित्री बाई फुले को प्लेग की बीमारी लग गई जिसके कारण 28 नवंबर 1897 को उनकी मृत्यु हो गई। 
    
रामनगर में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र द्वारा ग्राम पटरानी में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष एवं आज महिलाओं की स्थिति पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा ‘‘सावित्री बाई और ज्योतिबा फुले का पैगाम’’ नामक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा गोष्ठी में महिलाओं के जीवन के दुःख-दर्द और संघर्ष को प्रस्तुत करने वाले प्रगतिशील गीतों, कविताओं व कुमाऊंनी लोक गीतों के साथ गैर बराबरी के विरुद्ध संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। 
    
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पढ़ने-लिखने का अधिकार मिल जाने के बावजूद आज भी महिलायें गैर बराबरी व भेदभाव का शिकार हैं। समाज में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा लगातार बढ़ रही हैं। उत्तराखण्ड की अंकिता भंडारी एवं उन्नाव बलात्कार पीड़िता के अपराधी तो खुद सीधे सत्ता से जुड़े लोग हैं। आज सरकार द्वारा बुल्डोजर से गरीब बस्तियां उजाड़ी जा रही हैं। इसकी मार भी सर्वाधिक गरीब कामगार महिलाओं पर पड़ रही है। ऐसे में इस गैर बराबरी और शोषण-उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष के लिए महिलाओं को संगठित होना ही होगा।            -विशेष संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।