तमिलनाडु : सफाई कर्मचारियों का आंदोलन और पुलिस का दमन

तमिलनाडु के चेन्नई शहर में रिपन बिल्डिंग पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने को समाप्त करवाने के लिए 31 अगस्त की रात पुलिस ने हमला किया। शांतिपूर्ण चल रहे इस धरने को ख़त्म करने के लिए पुलिस ने सैकड़ों सफाई मज़दूरों को बंदी बना लिया और औरतों तथा बुढ़े लोगों को जबरदस्ती वहां से हटा दिया। यह सब पुलिस ने कोर्ट के उस आदेश के बाद किया जिसमें कोर्ट ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन द्वारा जोन 5 व 6 में ठोस कूड़ा उठाने के लिए निजीकरण करने के निर्णय को पलटने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा किये इस दमन के बाद तमिलनाडु के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

2021 में तमिलनाडु में डी एम के सत्ता में आयी। सत्ता में आने से पहले उसने सफाई कर्मचारियों से उन्हें स्थायी करने, बेहतर वेतन देने और सुरक्षित कार्य दशाएं देने के वादे किये थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपना वायदा भूल गयी। तीन साल पूरा होने के बाद भी आज सफाई मज़दूरों की बुरी स्थिति है। स्थायी करने की फ़ाइलें आज भी कानूनी प्रक्रिया में धुल फांक रही हैं। सफाई के काम को प्राइवेट ठेकेदारों को दिया जा रहा है और मज़दूरों की नौकरी की असुरक्षा बढ़ती जा रही है। एक समय 23,000 रुपये तक कमाने वाले सफाई मज़दूर आज 15,000 रुपये में खर्च चलाने को मज़बूर हैं।

अपनी बुरी होती जा रही परिस्थितियों को सुधारने और सफाई के काम को ठेके में न देने के लिए इन सफाई कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरु किया। इस आंदोलन की वजह से शहर में गन्दगी के ढेर इकट्ठे हो गये। इन गन्दगी के ढेरों को देखकर सरकार में बैठे लोगों को इन सफाई मज़दूरों के कामों का महत्व समझ में आना चाहिए था और उनके जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए था लेकिन इसके बजाय सत्ता में बैठे लोग इन सफाई मजदूरों पर टूट पड़े। पहले कोर्ट ने उनके खिलाफ आदेश पारित किया और फिर बाकी काम पुलिस ने किया। लाठी-डंडों के दम पर धरना ख़त्म करवा दिया। यह वही पुलिस है जो मजदूरों के पक्ष में कभी कभार आने वाले फैसलों को लागू कराने में कोई रुचि नहीं लेती। हाथ पर हाथ धर कर बैठी रहती है।

सफाई मज़दूरों के शांतिपूर्ण धरने को हटाने के खिलाफ जनता में जब आक्रोश पैदा होना शुरु हुआ तो सरकार ने उस आक्रोश को थामने के लिए कुछ घोषणाएं की जैसे सफाई मज़दूरों को सुबह का नाश्ता मिलेगा, मकान में सहयोग और इन्श्योरेन्स कवर मिलेगा। लेकिन सफाई मज़दूरों की मुख्य मांग -स्थायी रोजगार की मांग पर कोई बात नहीं की।

चेन्नई की मेयर का सफाई के काम को निजी ठेके पर देने के पीछे तर्क यह है कि निजी हाथों में देने पर काम ठीक से होगा। लेकिन वे यह नहीं बताती कि चेन्नई के 15 में से 10 जोन निजी हाथों में होने के बावजूद उनमें सफाई का स्तर इतना बढ़िया क्यों नहीं है। क्यों चेन्नई का सफाई में 38 वा स्थान है।

हकीकत यही है कि निजी हाथों में जाने पर सफाई मज़दूर् की नौकरी पर हर समय तलवार लटकती रहती है। आमदनी से परिवार का खर्च नहीं चल पाता और सफाई मज़दूर् न अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाता है न परिवार का इलाज करा पाता है। अपनी इन्हीं परिस्थितियों के खिलाफ जब वह संघर्ष में उतरता है तो पूंजीवादी सत्ता के सभी अंग उसको कुचलने को आगे आ जाते हैँ। उनका यह व्यवहार मेहनतकाश जनता में उनके खिलाफ गुस्से और नफरत को जन्म देता है।

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि