मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर हमला

Published
Thu, 04/16/2026 - 15:50
/workers-ki-social-security-yojanaaon-par-hamala

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (The Code on  Social Security, 2020) असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तथा गिग व प्लेटफार्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की कोरी बातें करते हुये असल में मजदूरों को पहले से हासिल सामाजिक सुरक्षाओं पर भी हमले बोलती है। इस संहिता के लागू होने के साथ अब कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923; कर्मचारी राज्य बीमा निगम अधिनियम, 1948; कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952; मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961; रोजगार एक्सचेंज (रिक्तियों की अनिवार्य अधिसूचना) अधिनियम, 1959; ग्रेचुइटी भुगतान अधिनियम, 1972; सिने मजदूर कल्याण उपकर अधिनियम 1981; भवन और अन्य निर्माण मजदूर कल्याण उपकर अधिनियम, 1996 एवं असंगठित मजदूर सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008 का स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त हो गया है।
    
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम  (ESIC) मजदूरों को हासिल दो महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनायें हैं। ESIC जहां गंभीर बीमारी अथवा दुर्घटना की स्थिति में मजदूरों को एक सुरक्षा प्रदान करता है, वहीं EPF में जमा धनराशि मुश्किल वक्त में उसके काम आती है। लेकिन, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में इन दोनों पर ही हमला बोल दिया गया है।
    
इसमें कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में मालिक और मजदूर का योगदान 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही, संबंधित सरकार को यह अधिकार प्रदान कर दिया गया है कि वह चाहे तो इसे और अधिक घटा सकती है। इसके अलावा संहिता की धारा 1 (5) के तहत यह भी प्रावधान कर दिया गया है कि यदि किसी संस्थान के मजदूरों अथवा कर्मचारियों का बहुमत म्च्थ् योजना से बाहर आना चाहता है तो संस्थान को इसकी इजाजत होगी। 
    
इसी तरह इस संहिता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में मालिक के योगदान को 4.75 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत और मजदूर के योगदान को 1.75 प्रतिशत से घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही, यहां भी यदि किसी संस्थान के मजदूरों अथवा कर्मचारियों का बहुमत ESIC योजना से बाहर आना चाहता है तो संस्थान को इसकी इजाजत होगी।
    
EPF और ESIC जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में ये बदलाव एकदम मजदूर विरोधी हैं जो कि दूरगामी तौर पर इन योजनाओं को कमजोर बनाते हैं। जहां तक बात किसी संस्थान के इन योजनाओं से बाहर आने के लिये वहां के मजदूरों अथवा कर्मचारियों के बहुमत की सहमति की है तो ठेके अथवा फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) की अस्थायी नौकरी पर तलवार लटका कर मालिक अथवा प्रबंधन जब चाहेगा इसे आसानी से हासिल कर लेगा। 
    
मोदी सरकार द्वारा म्च्थ् से धनराशि की निकासी के नियमों में बदलाव करके उस पर भी  पहरे बैठा दिये हैं। अब कोई मजदूर म्च्थ् से पूर्ण निकासी एक साल तक बेरोजगार रहने पर ही कर सकता है। दरअसल मोदी सरकार की गिद्ध दृष्टि EPF और ESIC के भारी भरकम संचित कोष पर गड़ी हुई है।
    
पुराने कानूनों के तहत जहां पूंजीपति द्वारा भविष्य निधि की राशि न जमा करने अथवा गड़बड़-घोटाला करने पर उन्हें जेल की सजा का भी प्रावधान था, वहीं सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में इसे हटाकर महज जुर्माने तक सीमित कर दिया गया है। हालांकि, ऐसे मामलों में पहले भी किसी पूंजीपति को जेल की सजा नहीं होती रही है, लेकिन अब इस प्रावधान को ही हटा लिये जाने पर पूंजीपतियों द्वारा ऐसे गड़बड़-घोटाले कहीं अधिक बढ़ेंगे।
    
इन 4 श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद संगठित क्षेत्र सिकुड़ेगा, परिणामस्वरूप मजदूरों की भारी आबादी असंगठित क्षेत्र में धकेल दी जायेगी। ऐसे में यह संहिता मजदूरों की आंखों में धूल झोंकते हुये एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के गठन की बात करती है। संहिता के अनुसार यह बोर्ड असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं गिग व प्लेटफार्म मजदूरों के लिये योजनायें बनायेगा और उन्हें राहत व सुरक्षा प्रदान करेगा। लेकिन, बोर्ड क्या योजनायें बनायेगा और असंगठित क्षेत्र के मजदूर एवं गिग व प्लेटफार्म मजदूर कैसे इसका लाभ उठाएंगे? कैसे उनका पंजीकरण होगा? इत्यादि ठोस सवालों पर संहिता मौन है! 
    
गिग मजदूर ऐसे मजदूर हैं जो कि पार्ट टाइम या घंटों के हिसाब से किसी अस्थायी रोजगार में लगे होते हैं। इनमें कम्प्यूटर पर जॉब वर्क करने वालों से लेकर पत्रकार और प्रोफेसर तक शामिल हैं। ये आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से काम करते हैं। जबकि प्लेटफार्म मजदूर अर्थात ओला, उबेर जैसी टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों के ड्राइवर; स्वीगी, जोमेटो जैसी फ़ूड चेन कंपनियों के तहत बाइक से आर्डर घर अथवा आफिस पहुंचाने वाले... इत्यादि, सीधे आनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं।उदारीकरण के दौर के ये नये मजदूर किसी भी किस्म की सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं।
    
यह संहिता हमारे देश के अति अमीरों में बढ़ते एक चरम परोपजीवी प्रचलन को कानूनी मान्यता प्रदान करते हुये ‘‘कमीशन प्राप्त मां’’ (Commisioning Mother) का भी जिक्र करती है, कि ऐसी मां को भी 12 हफ्ते का मातृत्व लाभ मिलेगा। ‘‘कमिशनिंग मदर’’ आधुनिक पूंजीवादी समाज की एक नई परिघटना है जिसमें किसी महिला की कोख को किराये पर लेकर प्रयोगशाला में विकसित भू्रण उसमें आरोपित कर दिया जाता है। जाहिर सी बात है कि कोख किराये पर लेने वाले अमीर लोग होते हैं और अपनी कोख किराये पर देने वाली कोई गरीब मजदूर महिला होती है।
    
इस संहिता के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिये अपना आधार नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है, जो कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सीधा उल्लंघन है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 2018 के अपने फैसले में निजता के अधिकार को नागरिकों का मौलिक अधिकार घोषित किया गया है, और केवल सरकारी सब्सिडी को लेने के लिये आधार की अनिवार्यता की बात कही थी।

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है