एक कानून की शवयात्रा निकालते संघी

/ek-kanoon-ki-savayaatra-nikaalate-sanghi

बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद 1991 में एक कानून पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम बना था। इस कानून के तहत प्रावधान किया गया था कि देश में सभी धार्मिक संरचनायें उसी रूप में बनाये रखी जायेंगी जैसी वे 15 अगस्त 1947 को थीं। अब जब देश में संघी ताकतें हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढने का यत्न कर रही हैं और मांग कर रही हैं कि मस्जिदें ढहाकर मंदिर बनाये जायें तो व्यवहारतः वे उपरोक्त कानून को मृत बना चुकी हैं और हर रोज उसकी शवयात्रा निकाल रही हैं। 
    
1991 में जब यह कानून बना था तब भी संघ-भाजपा इसके विरोध में थी। अब जब इस कानून की शवयात्रा निकलते-निकलते अदालतों में बीसियों केस लम्बित हो गये हैं और संभल-अजमेर के बाद इतिहास खोदने की संघी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं तो इस शवयात्रा में सर्वोच्च न्यायालय को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर दिया गया है। 
    
12 दिसम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने उक्त कानून पर केन्द्र सरकार को 4 सप्ताह में जवाब देने का नोटिस जारी किया है। 2020 में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस कानून के प्रावधानों को चुनौती दी गयी थी। मार्च 21 में इस पर केन्द्र को जवाब देने को नोटिस जारी हुआ था। पर केन्द्र सरकार ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया था। 
    
इसी के साथ सर्वोच्च न्यायालय ने इस सुनवाई तक देश की तमाम निचली अदालतों में इससे जुड़े मसलों की सुनवाई पर रोक लगा दी है। ढेरों उदारवादी लोग सर्वोच्च न्यायालय की तारीफ करते हुए उम्मीदें पाल रहे हैं कि अब संघी लम्पटों का खुदाई अभियान थम जायेगा। कि अब हर मस्जिद के नीचे मंदिर तलाशना बंद हो जायेगा। 
    
ये भोले-नासमझ लोग अभी बुलडोजर प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हश्र नहीं देख पा रहे हैं। बुलडोजर प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि बगैर उचित कानूनी प्रक्रिया पूरी करे किसी आरोपी के घर को नहीं ढहाया जायेगा। पर भाजपा सरकारों खासकर उ.प्र. सरकार ने जो कानूनी प्रक्रिया को अपनी जागीर मानती है, बुलडोजर चलाना जारी रखा। सर्वोच्च न्यायालय ने भी अपनी इज्जत बचाने की खातिर इस पर चुप्पी साधना बेहतर समझा। 
    
जहां तक प्रश्न इतिहास की खुदाई का है तो इसकी शुरूआत खुद पूर्व मुख्य न्यायधीश द्वारा की गयी थी। ज्ञानव्यापी प्रकरण में उन्होंने ही निचली अदालत के सर्वेक्षण के आदेश को यह कहकर सही ठहराया था कि 91 का कानून मस्जिद ढहाकर मंदिर बनाने से रोकता है न कि मस्जिद का इतिहास जानने को सर्वे से रोकता है। फिर क्या था, जगह-जगह से मस्जिदों के इतिहास जानने को उत्सुक तत्व संघ की पाठशाला से सामने आने लगे। ये मस्जिद के नीचे मंदिर होने के सच्चे-झूठे दावे करने लगे और अदालतें सर्वे का आदेश देने लगीं। 1991 के कानून का यह हश्र देखकर संघी ताकतें खुश थीं। व्यवहार में शीर्ष से लेकर नीचे तक की न्यायपालिका इस कानून को मृत मानकर आदेश देने लगीं। 
    
अब शीर्ष अदालत से यह उम्मीद पालना कि वो इतिहास की इस खुदाई पर रोक लगायेगी, भोलेपन का परिचय देना होगा। शीर्ष अदालत जो संघी ताकतों के आगे एक-एक कर समर्पण करती जा रही है, उससे यही उम्मीद की जा सकती है कि वो संघियों द्वारा इस कानून की निकाली जा रही शवयात्रा को कानूनी जामा पहना दे। इस तरह कानून की रक्षा करने वाले कानून के भक्षक की भूमिका में उतर आये। अगर शीर्ष अदालत ऐसा नहीं भी करती है तो भी इस कानून की शवयात्रा उठा शमशान पर पहुंच चुके संघियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वे बुलडोजर निर्णय की तर्ज पर शीर्ष अदालत को उसकी औकात याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इतिहास की खुदाई का उनका साम्प्रदायिक एजेण्डा जारी रहेगा। 
    
हां बस अगर बौद्ध इतिहास की खुदाई कर मंदिरों के नीचे बौद्ध मठों का दावा करेंगे तो उन्हें कानून का पाठ पढ़ा चुप करा दिया जायेगा। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि