मालधन में अवैध शराब के धंधे के विरुद्ध महिलायें आक्रोशित

/maaladhan-mein-avaidha-sharab-ke-dhandhe-ke-viruddha-mahilayein-aakroshit

रामनगर/ उत्तराखंड में रामनगर के मालधन में पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा जमकर फल-फूल रहा है। इससे क्षेत्र की महिलाएं बेहद आक्रोशित हैं।
    
21 अगस्त को महिलाओं ने एकजुट होकर मालधन की पुरानी बस्ती हनुमान गढ़ी में एक अवैध शराब विक्रेता को घेर लिया। ऐसे में वह अवैध कच्ची शराब की थैलियां छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिलाओं ने कच्ची शराब जब्त कर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के नेतृत्व में पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया और इस धंधे में लिप्त मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
    
लेकिन दो दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। तब महिलाओं ने 24 अगस्त को एक बैठक कर अगले दिन क्षेत्र में जुलूस निकालने और दोबारा पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। 
    
इसके बाद 25 अगस्त को महिलाओं ने क्षेत्र में जुलूस निकालकर दोबारा से पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल ने कहा कि अवैध शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसना पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग का काम है जिसे अब महिलाओं को करना पड़ रहा है। इस पर भी अपराधियों पर कोई कार्रवाही नहीं हो रही है क्योंकि इन सबकी आपस में मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा। 
    
मालधन में एक ओर महिलाओं के भारी विरोध के बावजूद धामी सरकार ने शराब का ठेका खोल दिया और दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा भी फल-फूल रहा है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। सरकार नौजवानों को अच्छी शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार तो नहीं दे पा रही है लेकिन शराब परोस रही है। जन भावनाओं का भारी अनादार करते हुए धामी सरकार ने उत्तराखंड के गांवों तक में शराब के ठेके खोल दिये हैं।         
        -रामनगर संवाददाता

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि