फिलिस्तीन और यूरोपीय साम्राज्यवादियों के नापाक इरादे

/palestin-and-europian-imperialist-ke-napak-irade

बीते दिनों फिलिस्तीन के मसले पर फ्रांसीसी व ब्रिटिश साम्राज्यवादियों के सुर बदले से नजर आने लगे हैं। पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने घोषणा की कि फ्रांस सितम्बर में फिलिस्तीनियों को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे देगा। इसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने घोषणा कर दी कि ब्रिटेन फिलिस्तीन को मान्यता देने पर विचार कर रहा है व उनका निर्णय कुछ शर्तों पर निर्भर करेगा। स्पेन, आयरलैण्ड, नार्वे बीते वर्ष ही फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके हैं। 
    
एक ऐसे वक्त में जब फिलिस्तीन में इजरायल भयंकर तबाही व कब्जा थोपे हुए है। जब 60,000 से अधिक फिलिस्तीनी लोग बेवजह इजरायल द्वारा मारे जा चुके हैं। जब हर रोज भूख से फिलिस्तीनी बच्चे दम तोड़ रहे हों तब यूरोपीय साम्राज्यवादी इस मान्यता से क्या हासिल करना चाहते हैं? 
    
दरअसल फिलिस्तीनी लोगों के खून बहाने में इजरायली-अमेरिकी शासकों के साथ यूरोपीय साम्राज्यवादी भी तरह-तरह से भागीदार रहे हैं। हथियारों की आपूर्ति से लेकर अन्य तरह से ये इजरायल के साथ खड़े रहे हैं। अब जब इजरायल फिलिस्तीन में अपने नरसंहार को क्रूरता की हदों के पार लोगों को भूख से मारने की ओर ले जा रहा है तो दुनिया भर की जनता के साथ यूरोपीय देशों की जनता में भी फिलिस्तीन के प्रति समर्थन व इजरायल के प्रति नफरत बढ़ रही है। यूरोपीय साम्राज्यवादी भी अपनी जनता की इस मामले में बढ़ती नफरत का सामना कर रहे हैं। कई जगहों पर मजदूरों ने इजरायल को हथियार व अन्य सामग्री की आपूर्ति फिलिस्तीन के समर्थन में रोक दी। 
    
ऐसे में फ्रांस-ब्रिटेन के साम्राज्यवादी फिलिस्तीन को मान्यता के वायदे से अपनी जनता के अपने प्रति आक्रोश पर ठण्डा पानी डालना चाहते हैं। वे दिखा रहे हैं कि इजरायल पर वे दबाव डाल रहे हैं कि वह नरसंहार रोके व फिलिस्तीन को मान्यता इसी दबाव को बढ़ाने वाला कदम है। 
    
दूसरा इस कदम से यूरोपीय साम्राज्यवादी किसी हद तक वास्तव में इजरायली शासकों के नृशंस कृत्यों पर कुछ लगाम चाहते हैं। वे इजरायली शासकों पर एक दबाव कायम करना चाहते हैं। साथ ही अपनी इन घोषणाओं से वे अरब जगत में खुद को फिलिस्तीनी मुक्ति के समर्थक के रूप में पेश कर अपने लिए अधिक स्वीकार्यता व तेल-गैस के मामले में अधिक धंधा चाहते हैं। 
    
इजरायली नरसंहार की क्रूरता से दुनिया भर की जनता में इजरायली-अमेरिकी शासकों के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। इस गुस्से का असर-दबाव तमाम देशों के शासकों के बदले सुरों में भी दिख रहा है। रूसी-चीनी साम्राज्यवादी भी तमाम देशों के शासकों को इजरायल के विरोध में स्वर कड़े करने की ओर धकेल रहे हैं। ऐसे ही स्वर बोगोटो सम्मेलन में सुनाई दिये। 
    
15-16 जुलाई को कोलंबिया के बोगोटा में द हेग समूह द्वारा फिलिस्तीन पर आपातकालीन मंत्री स्तरीय सम्मेलन बुलाया गया। इसमें अल्जीरिया, बांग्लादेश, बोत्सवाना, ब्राजील, चिली, चीन, जिबूती, मिश्र, स्लोवेनिया, स्पेन, होंडुरास, इंडोनेशिया, इराक, आयरलैण्ड, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मैक्सिको, नामीबिया, निकारागुआ, तुर्की, उरुग्वे व वेनेजुएला के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हालांकि 12 देशों ने ही अंतिम घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये। यह सम्मेलन भी शासकों द्वारा फिलिस्तीन पर घड़ियाली आंसू बहाने से ज्यादा कुछ न कर सका। 
    
फिलिस्तीनी मुक्ति संघर्ष के साथ आज दुनिया में केवल मेहनतकश जनता ही खड़ी है। पश्चिमी साम्राज्यवादी ही नहीं रूसी-चीनी साम्राज्यवादी भी फिलिस्तीन के पक्ष में नहीं खड़े हैं अधिक से अधिक उनके लिए फिलिस्तीन का मुद्दा अमेरिकी साम्राज्यवाद के बरक्स अपना पक्ष मजबूत करने का जरिया है। यही हाल इन देशों के पूंजीवादी शासकों का है जो कुछ दिखावटी बातों से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में मेहनतकश जनता के संघर्षों में तेजी, उसके द्वारा अपने देशों में समाजवादी क्रांति के साथ ही फिलिस्तीनी मुक्ति संघर्ष को बल मिल सकता है। शासकों के घड़ियाली आंसुओं से कोई उम्मीद करना गलत होगा। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।