पूरे माह काम, समय से वेतन, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग

/poore-maah-kaam-samay-se-vetan-suraksha-upkaran-upalabdh-karane-ki-maang

पंतनगर/ दिनांक 2 दिसंबर 2024 को आंदोलनरत फसल अनुसंधान केन्द्र के मजदूरों द्वारा सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर तिलक राज बेहड़, क्षेत्रीय विधायक किच्छा पंतनगर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें उठायी गयीं। ज्ञापन में पूरे माह काम देकर माह में 26/27 कार्य दिवसों का वेतन दिलाने, समय से वेतन भुगतान कराने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसी तरह संयुक्त निदेशक और कुलपति को मजदूरों द्वारा सामूहिक रूप से लिखित हस्ताक्षर पत्र दिया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि पंतनगर की समस्त मजदूर यूनियनों को प्रेषित की गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर विधायक द्वारा 9 दिसंबर 2024 को मांगों के समर्थन में मजदूरों के साथ धरने पर बैठने की घोषणा की गई है।
    
विश्वविद्यालय पंतनगर जैसी सरकारी संस्था में पिछले 15-20 वर्षों से लगातार कार्यरत मजदूरों को विभिन्न शासनादेशों, श्रम नियमों द्वारा नियमित किया जाना तो दूर की बात, श्रम नियमों द्वारा देय बोनस, ग्रेच्युटी, वर्ष में 20 दिनों के अवकाश से भी वंचित रखा गया है। पूरे महीने काम भी नहीं दिया जा रहा है। माह में मात्र 20-22 कार्य दिवसों का वेतन भुगतान किया जा रहा है। जबकि पूर्व कुलपति 26/27 कार्य दिवसों का वेतन भुगतान कराने का आदेश दे चुके हैं। परंतु कभी समय से वेतन भुगतान नहीं किया जाता। विगत वर्ष कीटनाशक छिड़काव में कई मजदूर बेहोश हो गये। पर मजदूरों को मास्क, साबुन, सुरक्षा, उपकरण, गमबूट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। मजदूरों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
    
एक ओर आसमान छूती महंगाई में अति अल्प न्यूनतम वेतन में मजदूर परिवार के पालन-पोषण, बच्चों की शिक्षा में पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऊपर से पूरे माह काम न देकर मजदूरों का शोषण-उत्पीड़न किया जा रहा है। 
    
उत्तराखंड शासन द्वारा विश्व विख्यात विश्वविद्यालय पंतनगर की विगत कई वर्षों से लगातार बजट कटौती की जा रही है। जिसका असर घूम फिर कर ठेका मजदूरों पर वेतन कटौती के रूप में पड़ रहा है। ठेका मजदूरों ने अपनी अनदेखी से तंग आकर सभी यूनियनों को किनारे कर स्वतः स्फूर्त आंदोलन छेड़ दिया है। और 18 नवम्बर 2024 से मजदूर रोजाना हाजिरी पर एक घंटे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी भरपाई एक घंटा देर तक काम करके कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया भी गया था। परंतु अब अधिकारी शासन द्वारा बजट अभाव की बात कर रहे हैं।
    
इसी को लेकर ठेका मजदूर कल्याण समिति की सलाह पर संयुक्त निदेशक, कुलपति जी को सामूहिक रूप से पत्र और विधायक किच्छा पंतनगर को ज्ञापन देकर मजदूरों ने अपनी मांगें उठायी हैं। शासन-प्रशासन से मांगें हासिल करने के लिए मजदूरों को संगठित होकर इलाकाई एकता और जुझारू संघर्ष की जरूरत है।     -पंतनगर संवाददाता 

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है