अमेरिकी साम्राज्यवाद व उसके पिट्ठू इजराइल का पुतला दहन

/ameriki-imperialism-v-usake-pitthoo-izraila-ka-putala-dahan

फरीदाबाद/ 17 जून 2025 को लखानी चौक पर इंकलाबी मजदूर केंद्र द्वारा अमेरिका व इजरायल के युद्ध परस्त गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ उनका पुतला दहन किया गया।
    
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इजरायल द्वारा अमेरिका की सरपरस्ती में पिछले सालों में लगातार फिलिस्तीन व गाजा पट्टी में मजदूरों-मेहनतकशों व महिलाओं-दुध मुंहे बच्चों का नरसंहार व आम जनता का कत्लेआम किया गया है। अब वह यही कत्लेआम ईरान पर युद्ध थोप कर कर रहा है।
    
यह युद्ध न सिर्फ पश्चिम एशिया बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले हैं। गरीब देशों के शासक भी इसका बोझ अपनी-अपनी देश की मजदूर मेहनतकश जनता के ऊपर लाद रहे हैं। 
    
भारत व दुनिया के तमाम मजदूरों-मेहनतकशों को न सिर्फ इन युद्धों का विरोध करना चाहिए बल्कि इनके खिलाफ सशक्त संघर्ष भी खड़ा करने का प्रयास करना चाहिए। और अपने-अपने देशों में उनकी सरकारों के द्वारा मजदूर मेहनतकशों के ऊपर संकटों के बोझ को लादे जाने के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए।
    
मऊ (यूपी) में कलेक्ट्रेट आफिस पर 17 जून को इजरायल द्वारा किए जा रहे फिलिस्तीनियों के नरसंहार के विरोध में साझा प्रदर्शन किया गया व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस प्रदर्शन में इंकलाबी मजदूर केंद्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने भागीदारी की।         
            -विशेष संवाददाता
 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि