चुनाव आयोग की ‘एन आर सी’ का विरोध जरूरी

/election-commission-ki-n-r-c-kaa-virodha-jaroori

25 जून से भारत के चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण की शुरूआत की घोषणा की है। बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही यह खबर भी आ रही है कि बिहार के बाद चुनाव आयोग बंगाल समेत उन 5 राज्यों में भी यह पुनरीक्षण कार्यक्रम चलायेगा जहां भविष्य में चुनाव होने हैं। 
    
मतदाता सूची में चुनाव से पूर्व नये मतदाताओं के नाम दर्ज करना व मृतक व बाहर चले गये लोगों के नाम काटना एक सामान्य प्रक्रिया रही है जिसका हर चुनाव से पहले प्रयोग किया जाता रहा है। पर अबकी बार चुनाव आयोग इस सामान्य प्रक्रिया के बजाय गहन पुनरीक्षण करा रहा है जिससे लाखों लोगों के मताधिकार के छिनने का खतरा पैदा हो गया है। 
    
अभी तक किसी को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना होता था तो एक सामान्य सा फार्म भरकर, अपने निवास का प्रमाण व एक शपथ देकर नाम दर्ज हो जाता था। पर अब इस गहन पुनरीक्षण के तहत चुनाव आयोग ने बताया कि चूंकि इस तरह का गहन पुनरीक्षण बिहार में इससे पूर्व 2003 में हुआ था इसलिए 2003 की मतदाता सूची को ही प्रमाणित सूची माना जायेगा और इसके बाद जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हुए हैं उन्हें अपनी नागरिकता का प्रमाण पेश करना होगा। 
    
इस प्रमाण के लिए 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे लोगों को अपनी जन्म तिथि व जन्म स्थान का प्रमाण देना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 2004 तक जन्मे लोगों को अपने माता-पिता में से किसी एक की जन्म तिथि-स्थान का प्रमाण पेश करना होगा तथा 2 दिसम्बर 2004 के बाद जन्मे लोगों को अपने माता-पिता दोनों की जन्म तिथि-स्थान का प्रमाण देना होगा। चुनाव आयोग ने 1955 के नागरिकता अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ये प्रमाण मांगे हैं। 
    
इस प्रक्रिया हेतु बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर सर्वेक्षण व दस्तावेज जुटाने का काम करेंगे। इनके आधार पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी मतदाता सूची में व्यक्ति का नाम जोड़ने या न जोड़ने को तय करेंगे। 
    
इस समूची कवायद के लिए चुनाव आयोग ने बढ़ते शहरीकरण, प्रवास, नये मतदाता, अघोषित मौतों के साथ विदेशी अवैध प्रवासियों के नाम शामिल होने को कारण के बतौर बताया है। बिहार से शुरू होने वाली इस कवायद को असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु व पं. बंगाल में भी लागू किया जायेगा जहां इसी वर्ष चुनाव होने हैं। 
    
चुनाव आयोग व भाजपा सरकार की इस सारी कवायद से मंशा एकदम स्पष्ट है। वह यह है कि 1987 से पहले भारत से बाहर जन्मे, या 87-2004 के बीच भारत पर माता-पिता दोनों के भारत में न जन्म लेने वाले लोगों, व 2004 के बाद भारत में जन्मे पर माता-पिता में किसी एक के भी भारत में न जन्म लेने वाले लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाये। इसके साथ ही यह कवायद उन तमाम लोगों को भी मतदाता सूची से बाहर कर देगी जो उक्त प्रावधानों को पूरा तो करते हैं पर उसका प्रमाण उन पर नहीं है। जाहिर है इसका शिकार संपत्तिविहीन गरीब मजदूर-मेहनतकश बनेंगे।
    
यह कवायद चुनाव आयोग पर पूर्व में लगते रहे इस आरोप को भी पुष्ट करती है कि वह संघ-भाजपा के हितों के अनुरूप मतदाता सूची में लाखों की तादाद में नये नाम जोड़ने व ढेरों नागरिकों के नाम काटने का काम करता है। संघी सरकार इस तरह चोर दरवाजे से राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एन आर सी) लागू करने की कवायद कर रही है। अवैध अप्रवासियों का जिक्र कर चुनाव आयोग ने इशारा दे दिया है कि इसके निशाने पर मुसलमान व बांग्लाभाषी लोग अधिक होंगे। उन्हें ही कागज दिखाने के लिए तंग किया जायेगा। 
    
इस अघोषित एन आर सी का विपक्षी दलों द्वारा विरोध भी शुरू हो गया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ने तो इस कवायद के निशाने पर बंगाल के लोगों के होने की बात करते हुए विरोध किया। जाहिर है इसके लागू होने पर बंगाल में ही सबसे ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने की संभावना है। 
    
फासीवादी मोदी सरकार एक ओर देश भर में रोहिंग्या, बांग्लादेशी लोगों की धरपकड़ के नाम पर गरीब मेहनतकशों को तंग करने में जुटी है; दूसरी ओर चोर दरवाजे से एन आर सी लागू कर लाखों गरीब मेहनतकशों की नागरिकता छीनने की तैयारी कर रही है। उसकी इस कवायद का इसी आधार पर विरोध किया जाना चाहिए कि जो भी जब भी भारत में दो वक्त की रोटी कमाने के लिए आया हो, उसे भारत का नागरिक माना जाना चाहिए। 
    
जरूरत है कि सरकार की इस विभाजनकारी-मेहनतकश विरोधी परियोजना के खिलाफ खुल कर खड़ा हुआ जाये और एक बार फिर नारा बुलंद किया जाये कि ‘हम कागज नहीं दिखायेंगे’। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि