कोलंबिया भूकम्प की चपेट में

Published
Sun, 08/16/2026 - 15:50
/colombiyaa-earthqake-ki-chapet-mein

10 जून को कोलंबिया में आये 7.4 तीव्रता के भूकम्प ने समूचे कोलंबिया को एक झटके में गमगीन कर दिया। भूकम्प के दौरान दर्जनों इमारतें और उनमें रहने वाले लोग रेत के महल की तरह भरभरा कर गिरते व जमींदोज होते देखे गये। हजारों लोगों के मारे जाने, लाखों लोगों के बेघर होने का अनुमान है। देश के कई प्रमुख आबादी वाले क्षेत्र कैली, क्विब्डो, मानिजेल्स परेरा बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 
    
इससे लगभग डेढ़ माह पूर्व वेनेजुएला ने भी भूकम्प की ऐसी ही त्रासदी झेली थी जिसमें 6 हजार से अधिक लोग मारे गये थे। 
    
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकम्प मुख्य रूप से स्ट्राइक स्लिप फाल्टिंग की वजह से आया। यानी पृथ्वी की पपड़ी के 2 ब्लाक एक-दूसरे के समानान्तर क्षैतिज रूप से खिसक रहे थे। इससे पैदा हुआ कंपन काफी तेजी से बड़े क्षेत्र में फैल गया। 
    
भूकम्प के चलते कई शहरों के मुर्दाघरों के भरने, संचार तंत्र ध्वस्त होने, विद्युत आपूर्ति बाधित होने की खबरें आ रही हैं। खाने-पीने की चीजों का भी अभाव पैदा हो चुका है। 
    
इन परिस्थितियों में सरकार ने आपातकाल घोषित कर व देश को सेना के हवाले कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। वहीं राहत कार्य में पीड़ित आम जन ही सर्वाधिक एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। नयी दक्षिणपंथी सरकार जनता से घड़ियाली सहानुभूति भी दिखाने का नाटक करने की जरूरत नहीं समझ रही है। सत्ता प्रमुख कैमरे ने चुनावी रैली की तरह मुस्कुराते हुए देश का दौरा कर आपातकाल की घोषणा कर दी व देश को सेना-पुलिस के हवाले कर दिया। 
    
दूसरी ओर अमेरिकी साम्राज्यवादी कोलंबिया की इस आपदा को अपने लिए अवसर के रूप में देख रहे हैं। राहत के नाम पर उन्होंने कोलंबिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ानी शुरू कर दी है। 
    
कैमरे की सरकार की कटौती योजनायें कोलंबिया के दुख-दर्द को और बढ़ा रही है। वाशिंगटन के इशारे पर बनी घोर पूंजीपरस्त इस सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व की तथाकथित वामपंथी पेट्रो सरकार की दिखावटी राहत योजनाओं से नई सरकार ने पूरी तरह पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है। इससे नई सरकार के प्रति जनाक्रोश तेजी से बढ़ने की ओर जायेगा।
    
कोलंबिया में भूकम्प को प्राकृतिक आपदा कहना सही नहीं होगा। आज के आधुनिक विज्ञान के युग में भले ही भूकम्पों को रोका नहीं जा सकता पर उसका पूर्वानुमान व जान-माल को बड़े पैमाने पर विस्थापित कर हानि को कम किया जा सकता है? साथ ही भूकम्प जोन में बनने वाले मकानों को भूकम्प से बचाने के मद्देनजर निर्मित किया जा सकता है। 
    
इन सब बातों का ध्यान दिया जाये तो कोलंबिया के भूकम्प के लिए और उससे उपजे नुकसान के लिए पूंजीवादी सरकारें व हस्तक्षेपकारी अमेरिकी साम्राज्यवादी जिम्मेदार हैं। 
    
अमेरिकी साम्राज्यवादी लातिन अमेरिका को अपना प्रभाव क्षेत्र मान उसे लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ते पर जब बात भूकम्प की एलर्ट देने या राहत कामों की होती है तो ये खुद द्वारा तबाह देश को उसके हाल पर छोड़ देते हैं।  

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।