मेघालय : कोयला खदान में विस्फोट, 27 मजदूरों की मौत

Published
Mon, 02/16/2026 - 06:00
/meghalay-coal-mines-mein-blast-27-workers-ki-death

मेघालय में 5 फरवरी को एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 27 मजदूरों की मौत हो गयी। अभी भी कई मजदूर 100 मीटर गहरे गड्डे में फंसे हैं। यह खदान पूर्वी जयंतिया हिल्स में थांगस्कू क्षेत्र में उम्संगट गांव में स्थित है। यह खान एक रैट होल खान है। मृतकों में आस-पास के स्थानीय श्रमिकों के अलावा असम, मेघालय और नेपाल के रहने वाले थे।
    
बताया जा रहा है कि यह खदान अवैध रूप से चल रही थी। इस वजह से इसमें कितने मजदूर काम कर रहे थे यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। खदान में आग लगने का कारण विस्फोट था जो डायनामाइट के कारण हुआ। डायनामाइट से विस्फोट करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संभवतः ये ही इस कोयला खदान के मालिक भी हैं।

मेघालय में इससे पहले भी कई कोयला खदान विस्फोट हो चुके हैं। 2018 में पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक बाढ़ग्रस्त खदान में 15 श्रमिकों की मौत हो गयी। 2021 में एक अन्य घटना में 5 खदान श्रमिकों की मौत हो गयी।
     
मेघालय में एन जी टी द्वारा 2014 से ही रैट होल खनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद इस तरह खनन पर रोक लग ही नहीं पा रही है। दरअसल मेघालय में रोजगार के अवसर कम होने के चलते यहां खनन का काम रोजगार का प्रमुख साधन है। ऐसे में राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी थी कि वह रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। यही करण है कि पूर्वी जयंतिया हिल्स में अवैध खनन का काम बढ़ रहा है। और यह सामान्य बन गया है। जिससे कारण मजदूर अपनी जान गंवाते रहते हैं।

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।