फजीहत से बचने को पर्दे की आड़ जरूरी

/phajeehat-se-bachane-ko-parde-ki-aad-jaroori

25 नवम्बर को भारत के उच्चतम न्यायालय ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें भारत के संविधान की प्रस्तावना में इंदिरा गांधी के जमाने में संशोधन को चुनौती दी गयी थी। ‘‘42वें संशोधन’’ के नाम से मशहूर इस संशोधन के जरिये संविधान की प्रस्तावना में ‘‘समाजवाद’’ और ‘‘धर्मनिरपेक्ष’’ शब्द जोड़े गये थे। असल जिन्दगी में समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता से कोई लेना-देना नहीं था।
    
याचिका दायर करने वाले धुर दक्षिणपंथी हिन्दू फासीवादी मानसिकता से लैस डा. सुब्रमण्यम स्वामी, वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय व बलराम सिंह थे। इन्हें समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों से बेहद चिढ़ है। इनका मूल तर्क यह था कि संसद संविधान की प्रस्तावना में बदलाव नहीं कर सकती। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश संजय कुमार ने कहा कि संसद ऐसा कर सकती है। संजीव खन्ना ने कहा ‘‘इतने साल हो गये हैं, अब इस मुद्दे को क्यों उठाना है।’’ फिर उन्होंने जो कहा वह बहुत मजेदार खासकर समाजवाद की व्याख्या को लेकर है। खन्ना ने कहा,‘‘जिस तरह से हम भारत में समाजवाद को समझते हैं वह अन्य देशों से बहुत अलग है। हमारे संदर्भ में, समाजवाद का मुख्य अर्थ कल्याणकारी राज्य है। बस इतना ही। हमने निजी क्षेत्र को कभी नहीं रोका जो अच्छी तरह से फल-फूल रहा है...’’। और आगे उन्होंने बताया कि धर्मनिरपेक्षता ‘‘भारत के संविधान की मूल संरचना का हिस्सा है।’’
    
मुख्य न्यायाधीश बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि समाजवाद क्या है। और समाजवाद क्या है इस बात को याचिकाकर्ता ही नहीं बल्कि इंदिरा गांधी से लेकर उस संसद का हर सदस्य जानता था। ऐसे ही धर्मनिरपेक्षता को भी भारत के शासकों का हर धड़ा जानता है कि इसका सीधा अर्थ है धर्म का राज्य मशीनरी-शिक्षा-समाज से पूर्ण बिलगाव। धर्म को निजी मामला घोषित करना है।     
    
याचिकाकर्ता उस आवरण को हटाना चाहते थे जो समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के नाम पर संविधान पर पड़ा है। संजीव खन्ना ने उन्हें समझाते हुए ठीक ही कहा कि ‘‘अब इस मुद्दे को क्यों उठाना है।’’ वे कहना चाहते थे कुछ चीज पर्दे में रहनी चाहिए। पर्दा असल में बड़े काम की चीज है। पर्दे की आड़ में वे सब काम किये जा सकते हैं जिन्हें खुलेआम करने पर फजीहत हो सकती है। याचिकाकर्ताओं की अक्ल पर तो असल में पर्दा पड़ा हुआ है। 
    
संविधान की प्रस्तावना एक ऐसा पर्दा है जिसके पीछे भारत के शासक अपने कुकर्म छिपाते रहे हैं। संजीव खन्ना बेबाक होते तो कहते कि भेड़ों का शिकार वही भेड़िया अच्छे ढंग से करता है जो भेड़ की खाल ओढ़े हुआ हो।  

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।